भ्रष्टाचार पर संपादक को पत्र Bhrashtachar Par Sampadak Ko Patra

Bhrashtachar Par Sampadak Ko Patra likhe – मान लो आपका नाम सुमेश खन्ना है। आप 31-B, माडल टाऊन, मेरठ में रहते हैं। भ्रष्टाचार निवारण के लिए सम्पादक को पत्र लिखो।

hindiinhindi Bhrashtachar Par Sampadak Ko Patra

Bhrashtachar Par Sampadak Ko Patra

सेवा में,
               सम्पादक मोहदय,
               ‘द ट्रिब्यून’
               मेरठ।

महोदय,

            आज हमारे देश में भ्रष्टाचार सारी सीमाएं लांघ रहा है। प्रष्टाचार देश को घुन की तरह खाए जा रहा है। राष्ट्रीय चरित्र में कमी होने के कारण भ्रष्टाचार सब को निगलने को तैयार खड़ा है। देश में हरेक आदमी की दौड़ लगी हुई है–धन पाने की। अनैतिक ढंग से लोग अधिक से अधिक धन इकट्ठा कर रहे हैं।

 
            भ्रष्टाचार जैसे पाप को रोकने के लिए कुछ भी करना चाहिए। कड़ा से कड़ा दण्ड भी देना चाहिए – यहां तक कि मृत्यु दण्ड भी। प्रष्टाचारी को समाज में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए। चौराहे में खड़े करके उसे कोड़े लगाए जाने चाहिएं।


            भ्रष्टाचार से पीड़ित देश कभी सुख नहीं पा सकता। इसलिए देश की पुलिस को भी इस दिशा में अधिक काम करना चाहिए। हालांकि पुलिस ने इस दिशा में कई सराहनीय कार्य किए हैं, कई स्कैंडलों का पता लगाया है लेकिन अभी भी इस संबंध में बहुत से आवश्यक कार्य करने जरुरी है। सरकार को इस संबंध में गंभीरता और कठोरता से निपटना चाहिए ताकि देश अनैतिक और भ्रष्टाचारी समाज द्रोहियों से बच सके और जनता को न्याय मिल सके।

आपका,
सुमेश खन्ना 31-B, माडल टाऊन,
मेरठ।
दिनांक-22 जुलाई 19…….

सम्पादक
‘द ट्रिब्यून’
मेरठ।

Fee Concession Application in Hindi

Khomche walo ki shikayat pradhanacharya ko patra

Police Aayukt ko Loud Speakers ko band karne hetu patra in Hindi

Suggestion Letter for Public Issue in Hindi

Letter to deputy commissioner in Hindi

Letter to Chief Minister in Hindi

Thank you for reading Bhrashtachar Par Sampadak Ko Patra in Hindi. Send your feedback through the comment box.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।