Buddhi Badi Ya Bal Story in Hindi

Buddhi Badi Ya Bal Story in Hindi language. बुद्धि बड़ी या बल कहानी। कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बुद्धि बड़ी या बल कहानी हिंदी में। Buddhi Badi Ya Bal Story in Hindi.

hindiinhindi Buddhi Badi Ya Bal Story in Hindi

Buddhi Badi Ya Bal Story in Hindi

शारीरिक-बल बुद्धि-बल की तुलना में निश्चय ही नगण्य है। बुद्धि-बल से प्रत्येक समस्या का समाधान ढूंढा जा सकता है लेकिन शारीरिक बल से केवल भार उठाने जैसे कार्य ही हो सकते हैं। अक्ल बड़ी होती है भैंस नहीं। इस तथ्य की पुष्टि निम्न कहानी करती है।

रात अंधेरी थी। सर्दी का मौसम समाप्त होने जा रहा था। लता अपने मकान के एक कमरे में अकेली सो रही थी। घर में उसके अतिरिक्त उसके वृद्ध पिता सो रहे थे। सहसा उसे एक आवाज सुनाई दी और लता की आंख खुल गई। धुप अंधेरा होने के कारण वह कुछ देख तो न सकी परन्तु उसके कानों में ये शब्द सुनाई दिए, “अलमारी की चाबियां चुपचाप हमारे हवाले कर दो। शोर किया तो नतीजा बुरा होगा।” वह भय से काँपने लगी और उसने पदचाप से अनुभव हुआ कि चोर उसी के कमरे में घुस आए हैं। चोरों को अपने ही कमरे में प्रविष्ट हुआ देख उसके तो प्राण सूख गए परन्तु उसी क्षण धैर्य और बुद्धि को सहेजती हुई वह बोली, “अलमारी की चाबियां तो पिता जी के पास है और वह ऊपर के कमरे में सो रहे हैं। चोरों ने ऊप जाने वाली सीढ़ियों का मार्ग दिखाने के लिए कहा तो लता डरती हुई परन्तु चौकन्नी होकर उठी और सीढ़ियों की ओर चल पड़ी।

सीढ़ियों के ऊपरी छोर पर दरवाजा छत पर खुलता था। दरवाजा खोलते समय लता बहुत सहमी हुई थी। चोरों को सम्बोधित कर बोली, “पिता जी इधर बने हुए एक कमरे में सो रहे हैं। बड़े उतावलेपन से चोर छत की ओर लपका। जैसे ही चोर आगे गया लता ने तुरंत ही दरवाजा बन्द कर दिया। उसके पिता जी तो छत पर थे ही नहीं। उसने चतुराई से उन्हें कमरे से बाहर छत के ऊपर ले जाकर और दरवाजा बन्द कर शोर मचा दिया। लोग लता की आवाज सुनकर इकड़े हो गए। चोरों को पकड़ने में देर न लगी। सच ही है कि अगर बुद्धि से काम लिया जाए तो बल बुद्धि के सामने नगण्य हो जाता है।

शिक्षा – बुद्धि, बल की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली होती है।

Essay on co education in Hindi

Essay on Technical Education in Hindi

Essay on education in Hindi

Essay on Adult Education Hindi

Essay on peace in Hindi

Essay on Inflation in Hindi

Thank you reading. Don’t for get to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *