Essay on Article 370 in Hindi अनुच्छेद 370 पर निबंध

Know information about Article 370 in Hindi. Read Essay on Article 370 in Hindi अनुच्छेद 370 पर निबंध.

Essay on Article 370 in Hindi

Essay on Article 370 in Hindi अनुच्छेद 370 पर निबंध

Essay on Article 370 in Hindi 300 Words

आज़ादी मिलने से लेकर अब तक जम्मू और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 हमेशा से ही विवादों का कारन रही है। इस धारा को लेकर भारतीय राजनीती मे बहुत उठक पठक होती रही है। जम्मू कश्मीर के नकरीको को एक विशेष अधिकार प्राप्त थे जो अन्य राज्यों के नकरीको के पास नहीं होते थे।

धारा 370 की कुछ विशेष बातें – जम्मू कश्मीर के नागरिको के पास दोहरी नागरिकता होती थी। जम्मू कश्मीर का झंडा अलग होता था। कश्मीर की लड़की अगर किसी पाकिस्तानी के साथ शादी कर लेती थी तो उस पाकिस्तानी को भी भारत की नागरिकता मिल जाती थी। जम्मू कश्मीर के बाहर के लोग वहा जमीन नहीं खरीद सकते थे। जम्मू कश्मीर की महिलाओं पर शरियत कानून लागू होता था। जम्मू कश्मीर में पंचायत के पास कोई अधिकार नहीं होता था। जम्मू कश्मीर में धारा 370 के कारण RTI, RTE, और CAG लागू नहीं होता था। 1976 का शहरी भूमि कानून भी लागू नहीं होता था। किसी अन्य विषय पर कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार को पहले जम्मू कश्मीर की राज्य सरकार से सहमति लेनी पड़ती थी। यहाँ पर धारा 356 भी लागू नहीं होती। राष्ट्रपति के पास राज्य के सविधान को बर्खास्त करने का अधिकार तक नहीं था।

धारा 370 हटवाने के लिए भारत के सभी नागरिको ने एकजुट होकर केंद्र सरकार से गुजारिश की। जम्मू-कश्मीर पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला करते हुए राज्य के विशेष दर्जा को खत्म कर दिया गया। दिन सोमवार 5 अगस्त 2019 को गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में अनुच्छेद 370 हटाने का संकल्प सदन में पेश किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में लागू धारा 370 में सिर्फ खंड-1 रहेगा, बाकी प्रावधानों को हटा दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अब एक देश, एक झंडा, एक विधान।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *