Essay on Freedom Fighters in Hindi स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध

Know information about Freedom Fighters in Hindi (स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध). Read essay on Freedom Fighters in Hindi (भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध).

Essay on Freedom Fighters in Hindi

Essay on Freedom Fighters in Hindi स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध

Essay on Freedom Fighters in Hindi 300 Words

भारत में बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानी है जिन्होंने अपने देश की आज़ादी के लिए अपना तन, मन और धन सब कुछ निशावर कर दिआ था। उन्होंने अपने वतन को विदेशी शासन से स्वतंत्र कराने के लिए अपनी जान गँवा दी थी, उन्हीं की वजह से हम आज किसी के अधीन नहीं हैं। स्वतंत्रता सैनानियों के खून के बदले ही हमे आजादी मिली थी। स्वतंत्रता सैनानियों की जन्म तिथि तथा पुन्य तिथि पर देश भर के वासी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

भारत के कुछ प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में सरदार वल्लभभाई पटेल, मंगल पांडे, झांसी की रानी, तन्तिया टोपे, महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, लाल बहादुर शास्त्री, एनी बेसेंट, बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस, बिपिन चंद्र पाल, भगत सिंह, सुखदेव, उधम सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, सरोजिनी नायडू, गोपाल कृष्ण गोखले, दादाभाई नौरोजी, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, नाना साहिब, सुचेता क्रिप्लानी आदि शामिल हैं।

स्वतंत्रता सैनानियों की सूची तो बहुत लम्बी है। कुछ ऐसे स्वतंत्रता सेनानी भी है जो गुमनाम ही रह गए। कुछ स्वतंत्रता सैनानियों ने अहिंसा तो कुछ स्वतंत्रता सैनानियों ने हिंसा का रास्ता चुना। रास्ते चाहे अलग हो पर मंजिल सबकी एक ही थी “आज़ादी”। सभी के अपने अपने तरीको से अंग्रेज़ो पर चौतरफा वार किया और जमकर विरोध किया। आखिर में अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना ही पड़ा।

इन्ही स्वतंत्रता सैनानियों की वजह से ही आज हमारा भारत आज़ाद है। हमे इनका सच्चे मन से सम्मान करना चाहिए और इन अमर शहीदों की कुर्बानी को याद करना चाहिए क्योकि अगर यह न होते तो हम आज भी अपना जीवन खुलकर न जी सकते और दुसरों के अधीन होते। देश के लिऐ अपना बलिदान देकर स्वतंत्रता सेनानी सदा के लिए अमर हो गए।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *