Essay on Importance of Games in Hindi खेल का महत्व पर निबंध

Essay on Importance of Games in Hindi. खेल का महत्व पर निबंध। Today we are going to discuss about an essay on importance of games in Hindi. But recently the examiner asked to write an essay on importance of games in Hindi. Write essay on importance of games in Hindi is asked in 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12.

hindiinhindi Essay on Importance of Games in Hindi

Essay on Importance of Games in Hindi in 500 Words

खेल का महत्व पर निबंध

खेल के महत्व को किसी के द्वारा भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि यह वास्तव में बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है।अपने व्यक्तिगत विकास के साथ पेशेवर विकास के लिए खेल गतिविधियों में शामिल होकर और ज्ञान प्राप्त क्र सकते है। खेल सभी को मानसिक रूप से सतर्क और सक्रिय बनाता है। खेल के दो सबसे अच्छे लाभ हैं – अच्छा स्वास्थ्य और शांत मस्तिष्क। विद्यार्थी देश के युवा है और युवा अंतरराष्ट्रीय खेल गतिविधियों में भाग लेकर अपने देश का नाम रोशन कर सकता है। सिर्फ खेल गतिविधियों में शामिल होने से ही हम बहुत से रोगो से सुरक्षित रह सकते हैं, जैसे गठिया, मोटापा, हृदय की समस्याओ, मधुमेह आदि। खेल हमें जीवन की लगभग हर कमजोरियों से हटा कर आगे बढ़ने की प्रेरणा सिखाता है। खेल हमें बहादुर बनाता है और चीड़-चढ़े पन को व्यक्ति से हटाकर ख़ुशी का एहसास दिलाता है। खेल शारीरिक रूप से तंदुरुस्त और मानसिक आराम प्रदान करता है, जिससे हम सभी समस्याओं से आसानी से निपट सकते हैं।

खेल सभी के द्वारा, विशेष रूप से बच्चों को ज्यादा पसंद है। खेल के बहुत से लाभ हे जैसे की यह हमे गठिया, मोटापा, हृदय की समस्याओं, मधुमेह आदि बीमारियों से दूर रखता है। खेल के लाभ होने के साथ-साथ इसके इसकी बहुत सारी हानियां भी है जैसे कि यह बच्चों को बहुत आसानी से घायल कर सकता है या बहुत ज्यादा खेलने से खेल बच्चो को पढ़ाई से दूर कर सकता है।

यदि हम इतिहास पर नजर डालें तो देखते हैं कि खेलों का प्राचीन समय से ही बहुत महत्व दिया जाता आ रहा है, लेकिन आज के समय में वीडियो गेम्स और टेलीविज़न आदि जैसे नए अविष्कारों ने खेलकूद की जगह ले ली है, जिससे बच्चों के मानसिक व शारीरिक रूप से बहुत हानि पहुंच रही है। लगातार वीडियो गेम्स खेलने से बच्चो की आँखों कमजोर हो रही है और एक ही जगह बैठे रहने से मोटे भी होते जा रहे है। जिस कारन बहार खेले जाने वाले खेल ही खेले। कई देशों में तो खेल सांस्कृतिक गतिविधियों की तरह माना जाता है, जिस वजह से हम यह कह सकते हैं कि भविष्य में खेल का प्रचलन कभी भी खत्म नहीं होगा।

खेलो को स्कूलो तथा कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। बच्चे कई खेलों में पूरी लगन के साथ मेहनत करते हैं ताकि वह भविष्य में अच्छा कैरियर बना सकें।

खेल और ताकत एक ही सिक्के के दो पहलूयो की तरह हैं। खेल में भागीदारी वाला व्यक्ति के पास सामान्य व्यक्ति से अधिक ताकत होती है इसलिए खेलों में रुचि रखने वाले व्यक्ति राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भागीदारी करके अपना भविष्य उज्जवल कर सकता है। वह लोग जो खेलों में अधिक रुचि रखते हैं और खेलने में बहुत अच्छे हैं, वह स्वस्थ जीवन जीते हैं। वह किसी भी परिस्थिति में अपने गुणों के साथ अपने आप को उसी परिस्तिथि में आसानी से ठाल लेते हैं। इसके साथ-साथ खेल प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाने की जरूरत है जो शरीर की ताकत को बढ़ाने और मानसिक शक्ति में सुधार करने में बहुत मददगार साबित होता है। इसलिए खेल सभी के जीवन में एक हम भूमिका निभाता है, फर्क है तो सिर्फ उसके गुणों को पहचानने का।

Other Hindi Essay –

Essay on Sports in Hindi

Essay on Cricket in Hindi

Thank for reading Hindi essay. Now you can send us your essay in 300 to 400 words through comment box. Let us know how was essay on importance of games in Hindi?

 

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *