Essay on Music in Hindi संगीत पर निबंध

Read an essay on Music in Hindi language. संगीत पर निबंध। Write essay on Music in Hindi language. Essay on music in Hindi is asked in many exams. Read and write essay on music in Hindi in 300 words.

लगभग सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को संगीत पर निबंध लिखने के लिए कहा जाता है। आज हम आपके लिए बिल्कुल सरल भाषा में संगीत पर निबंध उपलब्ध करा रहे हैं।

hindiinhindi Essay on Music in Hindi

Essay on Music in Hindi 300 Words

संगीत सभी के जीवन में बहुत महान भूमिका निभाता है क्योंकि यह हमें खाली समय में व्यस्त रखता है और हमारे जीवन को शांतिपूर्ण बनाने में मदद करता है।

मुझे बचपन से ही संगीत सुनना बहुत ही ज्यादा पसंद है. उस समय, रविवार के दिन, मैं अपना ज्यादातर समय संगीत सुनने के लिए ही निश्चित कर लेता था. घर के बिलकुल बीचो बीच संगीत धीमी आवाज में चलता रहता था और घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम को निपटाने में लगे रहते. यह प्रेरणा मुझे मेरे पिताजी ने दी, क्युकी उनका मानना था कि यह हमारे मस्तिष्क को मजबूत और व्यस्त रखने में मदद करता है. इसके साथ उनका यह भी कहना था कि संगीत मेडिटेशन की तरह ही है जो हमें बहुत लाभान्वित करता है. आजकल, कुछ विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ संगीत सुनना पसंद करते हैं। वह बिना संगीत के पढ़ाई नहीं कर सकते. उन्हें पढ़ाई के साथ साथ संगीत सुनना अच्छा लगता है।

संगीत कुछ हद तक योग की तरह ही है जो हमें खुश रखता है जिससे हमारे शरीर के हार्मोन संतुलित रहते हैं। संगीत हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ भी रखता है. आजकल इस भीड़ भाड़ और भ्रष्ट संसार में जहां हर कोई एक दूसरे को हानि पहुंचाने में लगा हुआ है. इस कठिन समय में संगीत ही हमारा सबसे प्रिय मित्र बनता है जो हमें खुश रखता है और हमारे मस्तिष्क को राहत प्रदान करने में मदद करता है। मैंने भी अपने जीवन में यह महसूस किया है कि संगीत हमें हमेशा खुश रहने का उदाहरण देता है।

Essay on Music in Hindi 350 Words

चिड़ियों की चहचहाहट, हवा के साथ नृत्य करते फूल-पत्तों की सरसराहट और बहते पानी की कलकल सभी में संगीत बसा है। जहाँ संगीत है, सुर-ताल है, वहाँ नृत्य भी है। संगीत और नृत्य भारत की संस्कृति के अभिन्न अंग रहे हैं। भारत का शास्त्रीय, लोक, भक्ति, फिल्मी संगीत और विभिन्न प्रकार की नृत्य शैलियाँ दुनिया भर से लोगों को यहाँ खींचती रही हैं। भारत में पारंपरिक रूप से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा गुरु-शिष्य परंपरा के माध्यम से दी जाती थी। संगीतज्ञ पिता अपने पुत्र को संगीत की शिक्षा देते थे। वे अन्य योग्य शिष्यों को भी संगीत सिखाते थे, लेकिन वे छात्र भी अपने गुरु को पिता के समान दर्जा देते थे।

किसी भी तरह के संगीत का मूल ‘सा रे गा मा पा धा नि’ ये सात सुर ही हैं, लेकिन समय के साथ संगीत का भिन्न शैलियों में विकास हुआ। इन अलग-अलग शैलियों को अपनाने वाले समूह ‘घराने’ कहलाते हैं। ग्वालियर, जयपुर, आगरा, लखनऊ, पटियाला आदि भारत के मशहूर ‘घराने’ हैं। भारत में शास्त्रीय संगीत की हिंदुस्तानी और कर्नाटक दो शैलियाँ हैं। ध्रुपद, खयाल, भजन, दादरा, ठुमरी, कव्वाली और गज़ल भारतीय संगीत के प्राण हैं। तानपूरा, सितार, संतूर, सरोद, सारंगी, तबला, शहनाई, वीणा, मृदंग और पखावज भारत के खास वाद्य यंत्र हैं। शास्त्रीय संगीत के साथ ही भारत में लोक संगीत की भी परंपरा रही है। मांगलिक अवसरों, जैसे-विवाह, जन्म, त्योहारों और फसलों की कटाई पर हर राज्य में अपनी भाषा और सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप लोकगीत गाए जाते हैं। पंडित जसराज, पंडित भीमसेन जोशी, उस्ताद जाकिर हुसैन, उस्ताद अमजद अली खान, गंगूबाई हैंगल, एम०एस० सुब्बुलक्ष्मी, एस० बालचंदर आदि वे महान् संगीतज्ञ हैं, जिन्होंने भारतीय संगीत को नई बुलंदियों पर पहुँचाया।

भारत जैसे देश में जहाँ संगीत की इतनी समृद्ध परंपरा है, वहाँ नृत्य न हो, यह संभव नहीं। भारत में नृत्य की कई शैलियाँ हैं। अलग-अलग परिधानों और भाव-भंगिमाओं के साथ किए जाने वाले ये नृत्य क्रोध, श्रृंगार आदि नवरसों को प्रदर्शित करते हैं। उत्तर प्रदेश और राजस्थान का कथक, केरल का कथकली और मोहिनीअट्टम, तमिलनाडु का भरतनाट्यम, आंध्र प्रदेश का कुचीपुड़ी, मणिपुर का मणिपुरी और उड़ीसा की ओड़िसी प्रमुख नृत्य शैलियाँ हैं। क्लासिकल नृत्यों के अतिरिक्त, गुजरात का गरबा, पंजाब का भाँगड़ा और गिद्दा, राजस्थान के घूमर आदि वे लोक नृत्य हैं, जिन्हें लोग मांगलिक अवसरों पर करते हैं।

Read and write an essay on music in Hindi संगीत पर निबंध and let know through the comment box section.

 

Other Hindi Essay –

Hamara Pyara Bharat Nibandh
Ek Panchi Ki Atmakatha Nibandh in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *