Essay on Sports in Hindi खेल पर निबंध

Read an essay on Sports in Hindi language. खेल पर निबंध। Today we are going to discuss about an essay on sports in Hindi. As we all know the essay on sports day in Hindi is asked frequently in exams. But recently the examiner has played a trick and ask to write an essay on sports in Hindi. Essay on sports in Hindi is asked in 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12.

hindiinhindi Essay on Sports in Hindi

Essay on Sports in Hindi in 200 Words

Importance of Sports in Hindi जीवन में खेल-कूद का महत्त्व

विचारबिंदु • भूमिका • महत्त्व • भारत के प्रिय खेल • खेल और चरित्र • खेल-भावना का विकास।

स्वामी विवेकानंद कहा करते थे – “मेरे नवयुवक मित्रो ! बलवान बनो। तुमको मेरी यही सलाह है। गीता के अभ्यास की अपेक्षा फुटबाल खेलने के द्वारा तुम स्वर्ग के अधिक निकट पहुँच जाओगे।” खेल मानव के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। ये मनोरंजन और शक्ति के भंडार हैं। खेलों से खिलाड़ियों का शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है। शरीर में चुस्ती, स्फूर्ति, शक्ति आती है। पसीना निकलने से अंदर के मल बाहर निकल जाते हैं। हड़ियाँ मजबूत हो जाती हैं। शरीर हलका-फुलका बन जाता है। पाचन क्रिया तेज़ हो जाती है।

खेलों का दूसरा लाभ यह है कि ये मन को रमाते हैं। खिलाड़ी खेल के मैदान में खेलते हुए शेष दुनिया के तनावों को भूल जाते हैं। उनका ध्यान फुटबाल, गेंद या खेल में लीन रहता है। कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, हॉकी, खेल-कूद आदि भारत के परंपरागत खेल हैं। आजकल यहाँ क्रिकेट, फुटबाल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन बहुत लोकप्रिय होते जा रहे हैं। खेलों से चरित्र सुदृढ़ बनता है तथा खेल-भावना का विकास होता है। खेल-भावना का अर्थ है-हार-जीत में एक-समान रहना। इसी से आदमी दुखसुख में एक-समान रहना सीखता है। अतः खेल जीवन के लिए अनिवार्य हैं।

Essay on Sports in Hindi in 300 Words

खेल हम सब के जीवन का एक अहम हिस्सा है। खेल हम सभी को मानसिक और शारीरिक तौर से तंदरुस्त रखता है। खेल के बहुत सारे लाभ हैं जैसे की यह हमारे शरीर के रक्त परिसंचरण और दिमागी विकास के लिए सहायक है। स्पोर्ट्स (खेल) और अच्छी शिक्षा दोनों ही एक साथ एक बच्चे के जीवन में सफलता के लिए बहुत आवश्यक है। खेल और शिक्षा दोनों ही बच्चों को स्कूल और कॉलेजों में आगे बढ़ने और उनके उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है। विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स (खेल) और शिक्षा दोनों को एक समान ही प्राथमिकता देनी चाहिए। खेल सिर्फ शारीरिक व्यायाम ही नहीं है बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई की और एकाग्रता सतर को बढ़ावा देता है। ऐसा कहा जाता है कि एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन रहता है, जिसका मतलब है कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक तंदुरुस्त शरीर में एक स्वस्थ मन होना चाहिए।

अपने लक्ष्य को पाने के लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य रखना बहुत ही आवश्यक है। खेल सभी में जीवन में आत्मविश्वास लाता है जो हमको अनुशासन में रहना सिखाता है, इसलिए बच्चों को खेलों के लिए स्कूल और कॉलेजों में प्रेरित किया जाना चाहिए। खेल के जरिये बच्चे अपने और अपने देश का नाम रोशन करते है। अगर छोटी आयु से ही उन्हें खेल के प्रति जागरूक और प्रेरित किया जाये तो बड़े होकर वो जरूर अपने देश का नाम रोशन करेंगे।

खेल कभी भी और कहीं भी खेला जा सकता है क्योंकि खेल बहुत सारे प्रकार के होते हैं। सभी खेलों के अपने-अपने अलग तरीके और नियम होते हैं। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। कुछ प्रसिद्ध खेल क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस, रस्सी कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, तैराकी, खो-खो, कबड्डी आदि बहुत से हैं। कुछ घंटे नियमित रूप से खेल खेलना बच्चों और देश दोनों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक बना दिया जाना चाहिए।

Essay on Sports in Hindi in 500 Words

भूमिका

स्वस्थ तन और स्वस्थ मन हर इंसान के लिए जरुरी है। समय-नियम, आहार-विहार, योगा भ्यास तथा व्यायाम आदि व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। क्योंकि इनसे शरीर के क्रिया-कलापों पर नियंत्रण होता है। इसी दृष्टि से हर राष्ट्र अपनी शिक्षा नीति में खेलों को महत्वपूर्ण स्थान देता है।

अच्छे स्वास्थ्य का आधार

स्वस्थ तन और स्वस्थ मन खेलों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। खेलने से शरीर बलिष्ठ होता है, मन स्वस्थ व प्रसन्न रहता है। माँसपेशियां मजबूत होती हैं। शरीर में रक्त का प्रवाह तेजी से होता है और अस्थियाँ मज़बूत बनती हैं। शरीर से पसीने के रूप में अनावश्यक पदार्थ बाहर निकलते हैं जिससे त्वचा स्वस्थ और सुंदर बनती है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। खेलों में भाग लेने से पाचन शक्ति बढ़ती है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेना चाहिए।

अनेक गुणों का विकास

खेल हमारे जीवन व शरीर को संगठित बनाते है। इससे संगठन, आपसी सहयोग, विश्वास, अनुशासन, आज्ञाकारिता, साहस, सहनशीलता खेल-भावना आदि सच्चे मानवीय गुणों का विकास होता है। जब एक हारा हुआ खिलाड़ी जीते हुए खिलाड़ी को बधाई देता है तो वह हार-जीत को ख़ुशी-ख़ुशी स्वीकार करता है। इससे विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करने की शक्ति आती है।

शिक्षा का आवश्यक अंग

स्कूलों, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में अनेक प्रकार के “इन-डोर व आउट-डोर” खेलों के साथ-साथ व्यायाम ‘एथलेटिक’ खेलों की पूरी व्यवस्था रहती है। हमारे देश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वहाँ अपनी खेलप्रतिभा की छाप लगाकर देश का गौरव बढ़ाते हैं।

धन और यश अर्जन का साधन

आजकल खेलें खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के साथ ही उनकी प्रतिभा के विकास में धन और यश अर्जित करने में सहायता करती हैं।

सरकार द्वारा प्रोत्साहन

बहुत से विद्यार्थी तो खेलों के बल पर ही ऊँचे-ऊँचे पदों को प्राप्त कर लेते हैं। सरकार भी खेलों के प्रोत्साहन देने के लिए उचित कदम उठा रही है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाता है।

कटुभावना का जन्म

अतः खेलें विद्यार्थी जीवन के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं। बहुत-से विद्यार्थी क्रीड़ा में अधिक रुचि लेने के कारण पढ़ाई से मुँह मोड़ लेते हैं। यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि खेलों का महत्व भी शिक्षा के साथ ही है। कई बार तो खेलों के कारण राग-द्वेष, स्पर्धा-प्रतिस्पर्धा तथा गुटबन्दी आदि कटु-भावनाओं का भी जन्म होता है जो बड़ा हानिकारक है।

उपसंहार

हमें अपने देश की सच्ची उन्नति करनी है तो खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा। जैसे मस्तिष्क और हृदय का समन्वय अनिवार्य है, वैसे ही शिक्षा और क्रीड़ा का भी। शिक्षण संस्थाओं का भी यह कर्तव्य है कि वे शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न खेलों की भी व्यवस्था करें जिससे बच्चों-बड़ों का सर्वपक्षीय विकास हो सके।

Other Hindi Essay

Essay on Importance of games in Hindi

Essay on Commonwealth Games in Hindi

Essay on Cricket in Hindi

Thank for reading Hindi essay. Now you can send us your essay in 250 to 350 words through comment box. Let us know how was essay on sports in Hindi?

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

2 Comments

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *