Essay on Duck in Hindi बतख पर निबंध

Read Essay on Duck in Hindi बतख पर निबंध. Students of class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12 need this essay. So read short and easy Essay on Duck in Hindi बतख पर निबंध.

Essay on Duck in Hindi बतख पर निबंध

Essay on Duck in Hindi

Essay on Duck in Hindi 150 Words

बतख यह एक बहुत ही प्यारा और छोटा पक्षी हैं। जो दिखने में भी बहुत ही सुंदर दिखता हैं। बतख जलीय पक्षी होने के कारण जमीन और पानी इन दोनों जगह पर भी रह सकता हैं। बतख यह हंस की छोटी प्रजाति हैं। बतख के पास दृष्टि भी बड़ी अच्छी होती है और वे रंग में भी देख सकते हैं। बतख यह पक्षी सर्वाहारी होता हैं। बतख कीड़े, जलीय पौधे और मछलियों को खाता हैं। यह दोनों जगह पर भी भोजन पा सकते हैं। बतख को जमीन और पानी में खाद्य मिल जाता हैं।

बतख बोलने पर क्वैक -क्वैक आवाज निकालता हैं। बतख के पंख जलरोधक होते है जो कि पूरा दिन पानी में रहने के बाद भी गिले नहीं होते है। बतख की 40 प्रजातियाँ पाई जाती है। बतख की 40 प्रजातियों में से वाइट पीकीन यह प्रजाती सबसे प्रसिद्ध हैं। उनकी औसतन आयु 8 से 10 वर्ष तक होती है। बतख के मुहँ को बिल भी कहते हैं। बतख की प्रसिद्धी के कारण प्रसिद्ध कार्टून ‘डोनाल्ड बतख’ बनाया गया हैं। बतख के अंडे और मांस की अधिक माँग की वजह से कई लोग बतख का पालन करते हैं।

Essay on Duck in Hindi 200 Words

‘बत्तख’ एक जलीय जीव है। क्योंकि ये ज्यादातर पानी में रहता है। यह पक्षी सामान्यतः उन जगहों में पाया जाता है जहां तालाब, झील, नदी आदि जैसी पानी मिलने वाली जगह होती हैं। बत्तख विभिन्न रंगों में पाया जाने वाला एक सुन्दर पक्षी होता है। बत्तख की गर्दन लम्बी किन्तु हंस से छोटी होती है। इसके छोटे पंख होते हैं। इनके पैरों के पंजे जालीदार होते है जिनसे इन्हे तैरने में सहायता मिलती है। इनकी चोंच फैली और चपटी हुई होती है जो देखने मे सुन्दर लगती है। एक सामान्य बत्तख की उम्र 2 से 12 वर्ष तक की होती है। नर बत्तख को अंग्रेजी में ड्रेक और मादा बत्तख को डक कहते है। बत्तख एक साल में लगभग 250-300 अण्डे देती है।

बत्तख देखने में हंस जैसी ही होती है। यह एक सर्वाहारी पक्षी होता है जो पौधे और छोटे कीड़े आदि खाता है। बत्तख से हमें खाने के लिए अंडे और मांस प्राप्त होता है। बत्तखों के बोलने पर क्वैक-क्कैक की विशेष तरह की आवाज होती है। बत्तख की लगभग 40 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। बत्तख की प्रसिद्धि के कारण ही प्रसिद्ध कार्टून डोनाल्ड डक बनाया गया। बत्तख बहुत ही छोटा और प्यारा पक्षी है।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे। Thank you for reading Essay on Duck in Hindi बतख पर निबंध.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *