Importance of English Language Essay in Hindi अंग्रेजी भाषा का महत्व

Read an article on the importance of English language in Hindi. Know more about why English is so important. अंग्रेजी भाषा का महत्व। अंग्रेजी इतनी ज़रूरी क्यों है। अंग्रेजी के क्या फायदे है। क्या विदेश जाने के लिए अंग्रेजी ज़रूरी है।

Importance of English Language

Importance of English Language Essay in Hindi

अच्छी अंग्रेजी सफलता की गारंटी

हमारी मातृभाषा हिंदी है और इसे अपनाने के लिए जोर भी दिया जाता है। लेकिन आज अगर समय के साथ-साथ चलना है तो अँग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना भी अत्यंत जरूरी है।

भूमंडलीकरण के इस युग में युवाओं को कैरियर की जो असीम संभावनाएं आज मिल रही हैं, वैसी पहले कभी न थी। मगर इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान एक प्रमुख आवश्यकता है, अपने क्षेत्र से जुड़ी तमाम बातें आप जानते हैं, मगर फिर भी अक्सर कैरियर बनाने का सपना टूट जाता है। और अधिकांशत: इसका कारण होता है अँग्रेजी भाषा। अँग्रेजी न केवल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक लोकप्रिय भाषा है अपितु भारत में कार्यरत सभी मल्टीनेशनल कंपनियों की काम-काज की या यहां तक कि चीन जैसे देश में भी आज इस भाषा को रोजगार का माध्यम बनाया जा रहा है।

आज करीब-करीब सभी छोटी-बड़ी कंपनियों में साक्षात्कार अँग्रेजी में ही होता है। कितने लोग अंग्रेजी नहीं आने की वजह से साक्षात्कार दिये बिना वापस चले आते हैं, और कितने साक्षात्कार में अंग्रेजी में पूछे गये सवालों का जवाब ठीक से अंग्रेजी भाषा मे नहीं दे पाने की वहज से नौकरी से वंचित रह जाते हैं, जबकि उनके पास उस पद के लिए अन्य सभी जरूरी योग्यताएं होती हैं।

हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा युवा हो जिसने अँग्रेजी भाषा का अध्ययन स्कूल अथवा कालेज में न किया हो। फिर भी अधिकांश व्यक्ति अँग्रेजी को आत्मविश्वास के साथ नहीं बोल पाते हैं जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक रोजगार इच्छुक व्यक्ति को साक्षात्कार इत्यादि में असफलता मिलती है और वह अपने आपको समाज में पिछड़ा हुआ महसूस करता है। प्राइवेट सेक्टर में तो हाल यह है कि जिस प्रार्थी को अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान नहीं है उसके लिए नौकरी की संभावनाएं लगभग नगण्य हैं।

भारत में ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं जहां अँग्रेजी भाषा में अच्छा ज्ञान लोगों को नहीं है। जब वे घर के बाहर कस्बों, शहरों में रोजगार के लिए आते हैं तो उन्हें इंग्लिश भाषा के अच्छे ज्ञान के अभाव में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तथा उन्हें अच्छे रोजगार से भी वंचित होना पड़ता है। भारत के सुदूर इलाकों में शिक्षा का स्तर काफी नीचे है तथा लोगों के पास जानकारी का भी अभाव है। ऐसे में अँग्रेजी का अच्छा ज्ञान न होने के कारण आने वाले समय में इन्हें रोजगार के लिए अत्यधिक कठिनाइयों का समना करना पड़ेगा।

आज की युवा पीढी में अँग्रेजी का महत्व बढ़ गया है। सभी युवा अंग्रेजी में ही बात करना चाहते हैं। वे एक दूसरे के ऊपर अपना प्रभाव जमाने के लिए भी अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते हैं। अंग्रेजी का महत्व इतना अधिक बढ़ गया है कि घरों में भी लोग ज्यादातर अँग्रेजी का प्रयोग करते हैं। यहां तक कि नौकर से चाय मगांनी है तो ‘टी ले आओ’ शब्द का प्रयोग करते हैं। घर में छोटे बच्चे के साथ बात करते समय ज्यादातर अंग्रेजी के शब्द ही लोग प्रयोग करते हैं। कुछ लोग ता हिंदी दिवस के मौके पर भी अंग्रजी भाषा का प्रयोग करने से नहा चुकंत: जैसे ‘हिंदी इज आवर नेशनल लैंग्वेज’।

आज के समय को देखते हुए अँग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है, और यह बहत मश्किल भी नहीं है। अभ्यास के द्वारा भी अपनी अँग्रेजी को काफी हद तक सुधारा जा सकता है, लेकिन कहीं से उचित मार्गदर्शन मिल जाए तो इसमें तेजी से सुधार हो सकता है। आजकल तो हर जगह अंग्रेजी सिखाने के लिए संस्थान भी खुल गये हैं, जिनके द्वारा अंग्रेजी भाषा का ज्ञान कराया जाता है। इन संस्थानों में सीखने का उचित माहौल और सर्वाधिाएं प्रदान की जाती हैं।

आज के समय में सभी को अँग्रेजी भाषा का ज्ञान होना अत्यंत जरूरी है। इसके अभाव में लोग समय के साथ नहीं चल सकते। अँग्रेजी के अच्छे ज्ञान से आज के समय में आसानी से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

My School Essay in Hindi

Essay on my favourite subject English in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *