Mera Bharat Mahan Essay in Hindi मेरा भारत महान पर निबन्ध

Know information about Mera Bharat Mahan Essay in Hindi मेरा भारत महान पर निबन्ध. Read Essay on Mera Bharat Mahan in Hindi.

Mera Bharat Mahan Essay in Hindi

Mera Bharat Mahan Essay in Hindi मेरा भारत महान पर निबन्ध

Mera Bharat Mahan Essay in Hindi 200 Words

भारत एक सुंदर देश है जो अपनी समृद्ध संस्कृतियों और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। हमारा यह कृषि प्रधान देश कई मायनों में महान है। विभिन्न धर्मों और जाति के लोग यहां एकता के साथ रहते हैं। भारत के इस पावन भूमि पर कई महाज्ञानी ऋषियों, महापुरुषों और वीरो का जन्म हआ है। भारत के अधिकतम लोग आध्यात्मिक हैं। 1947 से पहले, भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्षों और बलिदानों के बाद, भारत को 15 अगस्त 1947 के दिन, ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली। भारत क्षेत्रफल के हिसाब से सातवां सबसे बड़ा देश है। जनसँख्या के हिसाब से यह दूसरा सबसे बड़ा देश है।

भारत के अलग अलग राज्यों में अलग अलग भाषाएं बोली जाती है। राज्य के हिसाब से लोगो की वेश भूषा और उनके भोजन में भी विविधता पायी जाती है। प्रकृति के सभी रंग यहाँ देखने मिलते हैं। भारत पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। भारत में ही सबसे खूबसूरत स्मारक ‘ताजमहल’ है जो दुनिया के सात अजबों में से एक है। भारतीय सिनेमा को दुनियाभर के कई लोग पसंद करते है। भारतीय भोजन अपने स्वाद के लिए दुनिया में लोकप्रिय है।

भारत एक शांतिप्रिय देश है। सभी नागरिक विभिन्न त्योहारों को बहत उत्साह के साथ मनाते हैं। यह विज्ञान, खेल, शिक्षा और विभिन्न अन्य क्षेत्रों में लगातार विकसित हो रहा है। मुझे अपनी मातृभूमि भारत पर गर्व है।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *