MS Dhoni Biography in Hindi एमएस धोनी की जीवनी

MS Dhoni Biography in Hindi and MS Dhoni Essay in Hindi. We have added all the important information about ms dhoni biography in Hindi. After reading ms dhoni biography in Hindi you need not to go anywhere else. एमएस धोनी की जीवनी।

hindiinhindi MS Dhoni Biography in Hindi

MS Dhoni Biography in Hindi

महेंद्र सिंह धोनी एक महान क्रिकेटर हैं। वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के पर्व कप्तान भी रह चके हैं। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 झारखंड, रांची में हुआ था। उनके पिताजी का नाम पान सिंह है और माताजी का नाम देवकी देवी है। उनकी एक बहन और एक भाई है। भाई का नाम नरेन्द्र सिंह धोनी और बहन का नाम जयंती गुप्ता है।

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कप्तान हैं और वह एक दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं। धोनी अपनी आक्रामक शैली से मैच को खत्म करने वाले बल्लेबाज के रूप में जाने जाते है। धोनी को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। धोनी हमेशा 7 नंबर जर्सी पहनकर खेल के मैदान में आते हैं। धोनी के प्रशंसक उन्हें एम् एस धोनी या माहि कहते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की जब क्रिकेट की बात आती है तो उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में बहुत सारी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। भारत के लिए अपनी कप्तानी के तहत उन्होंने टी-20 विश्व कप और ओडीआई विश्व कप जीता है। उन्होंने 23 दिसम्बर 2004 को बांग्लादेश के विरुद्ध अपने एकदिवसीय क्रिकेट की शुरुवात की और अपना पहला टेस्ट क्रिकेट 2 दिसम्बर 2005 को श्रीलंका के विरुद्ध खेल था। शांत स्वभाव रखने के कारण उन्हें कूल कैप्टन (Cool captain) भी कहा जाता है।

धोनी ने जवाहर डी. ऐ वी जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची, झारखंड में पढ़ाई की। धोनी के पसंदीदा क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट और सचिन तेंदुलकर है और उनके पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन है।

महेंद्र सिंह धोनी की शादी साक्षी से 4 जुलाई 2010 को रांची में हिन्दू रीती-रिवाज से हुई थी। इनकी एक बेटी है जिनका नाम जीवा धोनी है। |

धोनी नए युवा खिलाड़ी को बहुत प्रोत्साहित करते हैं। धोनी को आज पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और भारत के सबसे सफल कप्तान के तौर पर जाना जाता है। धोनी नियमित रूप से समाचार पत्र और टेलीविजन पर दिखाई देते रहते हैं। धोनी एक बहत नियमित रूप से समाचार पत्र और टेलीविजन पर दिखाई देते रहते हैं। धोनी एक बहुत ही प्रतिभाशाली और अद्भुत खिलाड़ी है। उन्हें पद्म विभूष, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। धोनी की जीवन पर एक फिल्म भी बन चुकी है फिल्म का नाम एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी है।

More Biography in Hindi

Virat Kohli Biography in Hindi

Biography of Prakash Padukone in Hindi

Abhinav Bindra Biography in Hindi

Dhyan Chand Biography in Hindi

Sachin Tendulkar Biography in Hindi

Marathon Pheidippides in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to write your review.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *