Save Trees Essay in Hindi पेड़ बचाओ पर निबंध

Students are searching for Save Trees Essay in Hindi पेड़ बचाओ पर निबंध. So on special demand of our students, we are sharing this essay on save trees in Hindi (पेड़ बचाओ पर निबंध). Read save trees save environment essay in Hindi.

पेड़ बचाओ पर निबंध Save Trees Essay in Hindi

Save Trees Essay in Hindi

Save Trees Essay in Hindi 500 Words

पेड़ हमारे जीवन दाता है। वह हमें जीवन के लिए उपयोगी Oxygen प्रदान करते हैं और Carbon Dioxide को ग्रहण कर लेते हैं। पेड़ हमारे वातावरण को स्वच्छ रखने में सहायक है और यह हमें स्वच्छ वायु भी प्रदान करते हैं। पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है और यह प्रकृति का दिया हुआ सबसे अनमोल उपहार है और प्रकृति का सौंदर्य भी पेड़ ही बढ़ाते है।

पेड़ों को “हरा सोना” भी कहा जाता है क्योंकि यह बहुत मूल्यवान सम्पदा है। धरती पर जीवन प्रदान करने वाली Oxygen और पानी प्रदान करने वाला मुख्य साधन पेड़ ही है। Oxygen प्रदान करने का कार्य और कोई नहीं कर सकता और पेड़ों के बिना पानी की कल्पना करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।

पेड़ की जड़े मिट्टी को बांध कर रखती हैं जिनसे भूमि कटाव भी नहीं होता व भूमि जल को अच्छे से अवशोषित कर लेती है। यही जल भूमिगत जल बनकर हमें भविष्य में पानी के अभाव से बचाता है। पेड़ छाया प्रदान कर गर्मी के प्रभाव से भी धरती को बचाते हैं। भारतीय संस्कृति में तो वैसे भी पेड़ों की पूजा की जाती है और उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। कुछ महत्वपूर्ण पेड़ पौधे जैसे तुलसी, बरगद, पीपल, आम, बेल, केला आदि को पूजा जाता है।

आजकल मनुष्य पेड़ो के बारे में भूलता जा रहा है और लगातार अपने लाभ के लिए उन्हें काटता जा रहा है। हमे यह याद रखना चाहिए कि पेड़ हमारे रक्षक है। यह मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और हमें तुफान आदि से भी बचाते हैं। इस अमूल्य सम्पदा की कमी से धरती पर ग्लोबल वार्मिंग, सूखा, भूमि कटाव जैसे समस्यायें अपना विकराल रूप लेती जा रही हैं।

प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके कारण ओज़ोन परत को नुकसान पहुंच रहा है, और कैंसर जैसी भयानक बीमारियों ने मनुष्य जाति को अपनी चपेट में ले लिया है। यदि हम इन प्राकृतिक आपदाओं से बचना चाहते हैं तो हमें पेड़ों के संरक्षण की ओर कदम उठाने ही होंगे। पेड़ो की कटाई को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए।

सरकार ने भी पेड़ो की कटाई पर प्रतिबंध लगाया है और पेड़ों की गिनती के अनुसार उन पर अंक लिखे हैं। पेड़ काटने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाती है। बच्चों को भी माता पिता और शिक्षकों के द्वारा पेड़ से होने वाले लाभ के विषय में बताना चाहिए।

पेड़ प्रकृति की वो देन है जिसका कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। पेड़ हमारे सबसे घनिष्ठ मित्र है। हमारे द्वारा लगाया गया पेड़ सिर्फ हमें ही लाभ नहीं पहुँचाता बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को लाभ पहुंचाता है।

अतः आओ हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपने लिए ही नहीं बल्कि पूरी प्रकृति के लिए पेड़ों के संरक्षण पर कार्य करेंगे और इस धरा को हरा-भरा करेंगे। “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, इस धरती को स्वर्ग बनाओ…!!”

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *