Unity in Diversity Essay in Hindi विविधता में एकता पर निबंध

Read Unity in Diversity Essay in Hindi. विविधता में एकता पर निबंध। First of all you should know Unity in Diversity meaning in Hindi? विविधता में एकता। Anekta Mein Ekta or Unity in Diversity Essay in Hindi language. Unity in Diversity Essay in Hindi is asked in one of the most common asked essay in English. Now learn essay on unity in diversity 250 words for classes 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12. Let us know if you want unity in diversity slogans/ slogan on unity in Hindi or unity quotes in Hindi.

hindiinhindi unity in diversity essay in hindi

Unity in Diversity Essay in Hindi 300 Words

विविधता में एकता पर निबंध

भारत “विविधता में एकता” की भूमि है क्योंकि यहां विभिन्न संस्कृति, नस्ल, भाषा और धर्मो के लोग एकसाथ बड़े प्यार से रहते हैं। यहां अलग-अलग जीवनशैली और तरीकों के लोग एक साथ बहुत ही खुशनुमा अंदाज से व्यतीत करते हैं। यहाँ सभी लोग अलग-अलग आस्था, धर्म, और विश्वास से संबंध रखते हैं और इतनी भिन्नताओं के बावजूद भी सभी भाईचारे और मानवता के संबंध को बड़े प्यार से कायम किए हुए हैं जो बहुत ही सराहनीय है, जो भारत को ओर भी सम्मान दिलाता है। विविधता में एकता पूरे देश को ओर मजबूत बनाए रखता है इसीलिए हमारा भारत देश पूरे विश्व भर में महा शक्ति बन कर उभर रहा हैं। भारत में सभी धर्मो के लोग अपने-अपने रीति-रिवाजों से पाठ पूजा करते हैं इसीलिए विविधता में एकता सभी लोगों के बीच भाईचारे और एकता की भावना को और बढ़ावा देता हैं।

समृद्ध संस्कृति के लिए भारत विश्व में पहले ही प्रसिद्ध है। विविधता में एकता के कारन ही विभिन्न क्षेत्रो में जैसे संगीत, कला, नाटक, नृत्य को बढ़ावा और शक्ति मिलता है। भारत की मातृभाषा हिंदी है लेकिन अलग-अलग धर्मों और क्षेत्रों के लोगों द्वारा दूसरी बहुत भाषाएं बोली जाती हैं और सभी महान भारत के नागरिक होने पर गर्व महसूस करते हैं। विविधता में एकता पर्यटन को बढ़ावा देती है क्योकि अगर किसी देश के लोग पहले प्यार, एकता और भाईचारे से रहते है तभी वो दूसरे देशो के पर्यटको को अपनी और आकर्षित करेगा।

“विविधता में एकता” लोगों के संगठन और समुदाय की आत्मशक्ति और मनोबल को बढ़ाता है। सामाजिक परेशानियों से लोगों को दूर रखता है और मुश्किलों से लड़ने में आसानी से मदद करता है। एक भारतीय होने के नाते हम सभी को अपनी-अपनी जिम्मेवारी समझनी चाहिए और किसी भी कीमत पर इस एकता को कायम रखने की कोशिश करते रहना चाहिए क्योंकि विविधता में एकता ही वर्तमान तथा भविष्य में प्रगति के लिए रास्ता है।

Other Essay in Hindi

Unity is Strength Story in Hindi

National Integration and unity Hindi Essay

Essay on Literature and Society in Hindi

Note – Send essay on Unity in Diversity in Hindi through comment box. Now you can submit your Hindi essays which we will update on our blog.

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *