Apple in Hindi – Meaning Benefits Essay सेब पर निबंध और फायदे

Read apple meaning in Hindi and a short essay on Apple in Hindi सेब पर निबंध कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 and 10 के बच्चों और विद्यार्थियों के लिए हिंदी में। You must know Apple fruit information in Hindi or Apple fruit benefits in Hindi. Learn 5 sentences about fruit in Hindi now. Most of you don’t know the amazing benefits of apple fruit in Hindi.

Apple in Hindi

hindiinhindi Essay on Apple in Hindi

Essay on Apple in Hindi

यह कहा जाता है कि एक दिन में एक सेब डाक्टर को दूर रखता है, तभी ये दुनिया भर में सबसे ज्यादा खाये जाने वाला फल है। सेब मेरा भी प्रिय फल है। सेब का रंग लाल, पीला, व हरा होता है। सेब स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। सेब कई आकारों में आते है। यह एक मीठा फल होता है। अगर हम रोज एक सेब खाये तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। सेब में बहुत सारे विटामिन पाये जाते है। यह विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है।

सेब स्वाद में मीठा होता है। बच्चे सेब को बहुत पसंद करते है। सेब के अन्दर बीज होता है। यह पहाडी स्थानों पर यह बढ़ता है। सेब विभिन्न प्रकारों में आता है। सेब का गुदा जेम और जूस बनाने में काम आता है। मैं सेब फल को बहुत पसंद करता हूँ। यह मेरा प्रिय फल है।

Apple Fruit Benefits in Hindi

आज हम आपको बताते है सेब से होने वाले फायदों के बारे मे, कुछ औषदिय और स्वस्थ्यवरदक फायदे। कुछ दशकों पहले सेब को धनि परिवारों का फल कहा जाता था क्योकि इसका उत्पादन बहुत कम होने और अधिक महंगा होने के कारन निर्धन वर्ग के परिवारों तक नहीं पहुंच पाता था। लेकिन अब अधिक उत्पादन होने के कारण यह हर घर तक पहुंच गया है। आजकल पूरे वर्ष कभी भी सेब को पूरे विश्व में कभी भी खरीदा जा सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार सेब के छिलको में अधिक गुणकारी तत्व होते हैं इसलिए सेब को शिल्को के सहित ही खाने से अधिक लाभ होता है। शेर को प्रातः काल खाली पेट भी खाया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार सेब में फास्फोरस, पोटेसियम, मलिक, कार्बोहाइड्रेट्स और लोहतत्व यानि आयरन अधिक मात्रा में होने के कारण शरीर को अधिक शक्ति और रोग निरोधक क्षमता प्रदान करता है।

  • सेब में विटामिन बी और विटामिन सी होने के साथ ही विशेष रूप से टार्टारिक अमलवी होता है जो पाचन क्रिया को अधिक तीव्र करता है।
  • प्रतिदिन सेब खाने से या रस पीने से शारीरिक शक्ति के साथ शारीरिक सौंदर्य प्रदान होता है।
  • लड़कियों को सेब अवश्य खाना चाहिए। सेब का रस पीने से गालों का सौंदर्य विकसित होता है और गाल गुलाबी सेब की तरह लाल हो जाते हैं।
  • सेब के रस में शहद का रस मिलाकर प्रतिदिन सेवन करने से स्वास्थ्य और सौंदर्य विकसित होता है।
  • सेब के रस में नींबू का रस मिलाकर चेहरे और शरीर के अन्य भागों पर लेप करने से त्वचा सुंदर और अधिक आकर्षित लगती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर के रोगी – पुरषो और महिलाओं को सेब खाने से या रस पीने से अधिक लाभ होता है। हृदय रोगों से पीड़ित स्त्री पुरुषों को सेब खाने से अधिक शक्ति मिलती है।
  • सेब का रस प्रतिदिन सेवन करने से या सेब खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति विकसित होती है, जिससे हर प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • वैसे भी कहा जाता है कि एक सेब रोज़ खाने वाले को डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। सेब खाने से या उसका रस पीने से पाचन क्रिया तीव्र होती है। भोजन आसानी से पचने लगता है। शरीर में शक्ति और स्फूर्ति विकसित होती है।
  • सेब का मुरब्बा खाने से शारीरिक शक्ति विकसित होती है। शारीरिक निर्बलता के कारण उत्पन्न घबराहट, पसीने और थकावट की विकृतिया नष्ट होती है।
  • सेब खाने से या रस पीने से कोष्टबद्धता यानि कब्ज़ सरलता से नष्ट हो जाती है। सेब के रस में निम्बू का रस, काली मिर्च का चूरन और सेंधा नमक मिलाकर और सेवन करने से अरुचि नष्ट होती है और अधिक भूख लगने लगती है।
  • युवाओं को प्रतिदिन सेब खाने या उसके रस पीने से मष्तिष्क को बहुत शक्ति मिलती है और सम्रत शक्ति भी विकसित होती है।
  • सेब का मुरब्बा सुबह खाने से दिल की धड़कन और कमजोरी ठीक होती है।
  • सेब का सेवन हृदय रोगों से भी बचाव करता है।

तो यह हमने आपको बताये सेब से होने वाले कुछ स्वास्थ्यवर्धक फायदे। हम उम्मीद करते हैं आज से आप अपनी दिनचर्या में कम से कम एक सेब का सेवन जरूर रोजाना इस्तेमाल करेंगे। लेकिन एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि कुछ दुकानदार अपने मुनाफे के लिए पैकिंग से पहले उनपर कुछ केमिकल छिड़क देते है। इसलिए आप सेब खाने से पहले उसको अच्छी तरह से धो लें।

More Hindi Essay

Essay on Mango in Hindi

Essay on Banana in Hindi

Thank you for reading an essay on Apple in Hindi. Do not forget to give your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *