Essay on Commonwealth Games in Hindi राष्ट्रमंडल खेल पर निबंध

Learn essay on Commonwealth Games in Hindi. राष्ट्रमंडल खेल पर निबंध कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बच्चों और विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रमंडल खेल पर निबंध हिंदी में। Students today we are going to discuss a very important topic i.e essay on Commonwealth Games in Hindi. Commonwealth Games essay in Hindi is asked in many exams.

hindiinhindi Essay on Commonwealth Games in Hindi

Essay on Commonwealth Games in Hindi 300 Words

राष्ट्रमंडल खेल 2018

परिचय ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन देशों के बीच सौहार्द और भाईचारा स्थापित करने के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई थी। राष्ट्रमंडल खेल ब्रिटिश राष्ट्रमंडल के अंतर्गत होने वाली खेल प्रतियोगिता है जो प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल पर आयोजित किये जाते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन पहली बार वर्ष 1930 में हेमिल्टन शहर, ओंटेरियो (कनाडा) में आयोजित किया गया था।

मुख्य भाग

21वें राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट सिटी में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित किया गया। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने 26 स्वर्ण पदक समेत कुल 66 (20 रजत, 20 कांस्य (पदक जीते)। 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में जीते 64 पदकों से इस बार भारतीय दल का प्रदर्शन बेहतर रहा। गोल्ड कोस्ट में भारतीय दल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे पायदान पर रहा। यहाँ भारत ने 15 खेलों में हिस्सा लिया और 9 खेलों में पदक जीते। भारत ने दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में कुल 101 पदक जीते थे। वहीं 2002 के मैनचेस्टर खेलों में कुल 69 मेडल मिले थे। भारत का कुल मिलाकर खेलों के इतिहास में तीसरा सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। भारत की मैरी कॉम, सुशील कुमार, साइना नेहवाल, पूनम यादव, मीराबाई चानू, जीतू राय, बजरंग पुनिया आदि खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया।

निष्कर्ष

राष्ट्रमंडल खेल भारत के युवा खिलाडियों को अन्य राष्ट्रमंडल देशों के खिलाडियों के साथ मिलने जुलने, एक ही वातावरण में रहने, एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने, और बेहतर खेलों के लिए उत्कृष्टता प्राप्त करने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। हमारे विशाल देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और आशा है कि 2022 राष्ट्रमंडल खेल हमारे राष्ट्रीय ध्वज को और ऊंचा करेगा और दुनिया में देश का नाम रौशन होगा।

More Essay in Hindi

Essay on Football in Hindi

Essay on Importance of Games in Hindi

Essay on National Game of India Hockey In Hindi

Essay on Hockey in Hindi

Essay on importance of sports in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *