Essay on Importance of Books in Hindi

Essay on Importance of Books in Hindi for students of class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12. Learn more about books in Hindi to score better in your exam. पुस्तकों का महत्व पर निबंध।

hindiinhindi Essay on Importance of Books in Hindi

Essay on Importance of Books in Hindi

विचार – बिंदु – • पुस्तकें – हमारी मित्र • पुस्तकें – प्रेरणा की स्रोत • विकास की सूत्रधार • प्रचार का साधन • मनोरंजन का साधन।

पुस्तकें हमारी मित्र हैं। वे अपना अमृत-कोष सदा हम पर न्योछावर करने को तैयार रहती हैं। पुस्तकें प्रेरणा की भंडार होती हैं। उन्हें पढ़कर जीवन में कुछ महान कर्म करने की भावना जागती है। महात्मा गाँधी को महान बनाने में गीता, टालस्टाय और थोरो का भरपूर योगदान था।

मैथिलीशरण गुप्त की ‘भारत-भारती’ पढ़कर कितने ही नौजवानों ने आजादी के आंदोलन में भाग लिया था। पुस्तकें ही आज की मानव-सभ्यता के मूल में हैं। पुस्तकों के द्वारा एक पीढ़ी का ज्ञान दूसरी पीढ़ी तक पहुँचते-पहुँचते सारे युग में फैल जाता है। पुस्तकें किसी भी विचार, संस्कार या भावना के प्रचार का सबसे शक्तिशाली साधन हैं। तुलसी के ‘रामचरितमानस’ ने तथा व्यास-रचित ‘महाभारत’ ने अपने युग को तथा आने वाली शताब्दियों को पूरी तरह प्रभावित किया। पुस्तकें मानव के मनोरंजन में भी परम सहायक सिद्ध होती है। मनुष्य अपने एकांत क्षण पुस्तकों के साथ गुजार सकता है। किसी ने कहा है – ‘पुस्तकें जाग्रत देवता हैं। उनसे तत्काल वरदान प्राप्त किया जा सकता है।’

Paryayvachi Shabd

Yatharthvad in Hindi

Nirgun Sahitya

Essay on Untouchability in Hindi

Importance essay on aids in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to write your review.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *