Essay on Importance of Forests in Hindi

Essay on Importance of Forests in Hindi. Read this essay and know more about forest in Hindi language. Good to know more about forest in Hindi for students of class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12. वनों का महत्व पर निबंध।

hindiinhindi Essay on Importance of Forests in Hindi

Essay on Importance of Forests in Hindi

वन और हमारा पर्यावरण – विचार – बिंदु – • वन और पर्यावरण का संबंध • वन-प्रदूषण-निवारण में सहायक • वनों की उपयोगिता • वन-संरक्षण की आवश्यकता • वन संरक्षण के उपाय।

वन और पर्यावरण का गहरा संबंध है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए धरती के 33% भाग पर वनों का होना आवश्यक है। वन जीवनदायक हैं। ये वर्षा लाने में सहायक होते हैं। धरती की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाते हैं। वनों की कृपा से ही भूमि का कटाव रुकता है। सूखा कम पड़ता है तथा रेगिस्तान का फैलाव रुकता है। वन और वृक्ष ध्वनि प्रदूषण भी रोकते हैं। यदि शहरों में उचित अनुपात में पेड़ लगा दिए जाएँ तो प्रदूषण की भयंकर समस्या का समाधान हो सकता है।

वन ही नदियों, झरनों और अन्य प्राकृतिक जल-स्रोतों के भंडार हैं। इसके अतिरिक्त वन हमें लकड़ी, फूल-पत्ती, खाद्य-पदार्थ, गोंद तथा अन्य सामान प्रदान करते हैं। दुर्भाग्य से आज भारतवर्ष में केवल 23% वन रह गए हैं। जैसे-जैसे उद्योगों की संख्या बढ़ती जा रही है, वाहन बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे वनों की आवश्यकता और अधिक बढ़ती जाएगी। वन-संरक्षण कठिन किंतु महत्त्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए एक-एक व्यक्ति को अपना योगदान देना पड़ेगा। अपने घर में, मुहल्ले में, नगर में, ग्राम में बड़ी संख्या में पेड़ लगाने होंगे।

More topics in Hindi

Essay on River in Hindi

Essay on Peace in Hindi

Essay on trees in Hindi

Letter on Tree Plantation in Hindi

Essay on Van Mahotsav in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to write your review.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *