Essay on Worker in Hindi मजदूर पर निबंध

Essay on Worker in Hindi for all students of class 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11 and 12. Most students find difficulty in writing essay on new topics but you don’t need to worry now. Write labour essay in Hindi language. मजदूर पर निबंध।

hindiinhindi Essay on Worker in Hindi

Essay on Worker in Hindi

गरीब मजदूर पर निबंध

विचार – बिंदु – • मजदूर की तस्वीर • भारतीय मजदूर की मजबूरी • घोर परिश्रमी • अज्ञान और अशिक्षा, प्रसन्नता के क्षण • उत्थान के उपाय।

दुख, दरिद्रता, भूख, अभाव, कष्ट, मजबूरी, शोषण और अनथक परिश्रम – इन सबको मिला दें तो भारतीय मजदूर की तस्वीर उभर आती है। भारतीय मजदूर बेचारा विवश है। यहाँ उसका इतना अधिक शोषण होता है कि वह मुश्किल से दो वक्त का भोजन जुटा पाता है। भारतीय मजदूर का जीवन घोर परिश्रम की कहानी है। वह मुँह-अँधेरे जागता है तथा दिन-भर हाड़-तोड़ परिश्रम करता है। प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक अथक शारीरिक परिश्रम करने से उसका तन चूर-चूर हो जाता है।

अधिकांश मजदूरों के बच्चे अज्ञान और अशिक्षा में पलते हैं। इस कारण वे अज्ञान, अशिक्षा और अंधविश्वास में जीते हैं। अज्ञान के ही कारण वे पढ़े-लिखों की दुनिया में ठगे जाते हैं। डॉक्टर उन्हें अधिक मूर्ख बनाते हैं। दुकानदार भी उनसे अधिक पैसे वसूलते हैं। बस या गाड़ी कहीं भी चले जाएँ, उन्हें सम्मानपूर्वक बैठने भी नहीं दिया जाता। मजदूरों की सूखी जिंदगी में सुख के हरे-भरे क्षण तब दिखाई पड़ते हैं, जब वे रात्रि में ढोलक की ताल पर कहीं नाचते-झूमते नज़र आते हैं या अपने देवता के चरणों में गान करते दिखाई देते हैं। परिश्रमी होने के कारण मज़दूर मन से बहुत भोले, सरल और निश्छल होते हैं।

More Essay in Hindi

Essay on Importance of Labour in Hindi

Child Labour Essay in Hindi

Essay on Mother Teresa in Hindi

Essay on importance of education in Hindi

Essay on dowry system in Hindi

Women Empowerment Essay in Hindi

Thank you for reading on Hindi in Hindi. Don’t forget to write your review.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *