Essay on Gold in Hindi सोने पर निबंध

Read an easy essay on Gold in Hindi for students of class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12. Know more about Gold in Hindi language. सोने पर निबंध। Essay on gold in Hindi language to help you know how to write an essay in exam.

Essay on Gold in Hindi

hindiinhindi Essay on Gold in Hindi

सोने पर निबंध

वर्षों से सोने को जरुरत के समय सबसे बड़ा भरोसेमंद दोस्त समझा जाता रहा है और इसने अपनी एक और उपयोगिता साबित कर दी है।

देश में सोना खरीदने का प्रचलन काफी पुराना है और इसे सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में सोने की कीमतें कमोबेश स्थिर रहीं और इससे अपेक्षाकृत कम रिटर्न मिला। इस कारण इसकी चमक कुछ फीकी जरुर हो गई थी, लेकिन अब पूरी दुनिया में इसकी कीमतों में आए उछाल के साथ यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या आने वाले दिनों में भी मौजूदा रुख जारी रहेगा। सोने के प्रति अब लोगों में फिर रुझान बढ़ने लगा है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में न सिर्फ इसके दाम ऊंचे रहेंगे, बल्कि इसकी चमक और आकर्षण भी बने रहेंगे।

हाल में सोने की कीमत 25 साल के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई थी और अब भी इसमें तेजी का रुख बना हुआ है। इसकी कीमतों में तेजी के पीछे न तो संयोग है और न ही अल्पावधि की कोई वजह रही है। इसके पीछे एक मूलभूत कारक सोना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खरीदी-बेची जाने वाली वस्तु है। इसे अन्तराष्ट्रीय मुद्रा भी कहा जा सकता है। इसकी वजह यह है कि दुनिया की हर सरकार सोने और विदेशी मुद्रा के रूप में अपना सुरक्षित भंडार रखती हैं।

अत: सोने में मौजूदा तेजी की तुलना कभी भी फट जाने वाले गुब्बारे से नहीं की जा सकती है। अगर आप सोने की कीमतों में आई 25 साल की तेजी की गहराई तक जाने की कोशिश करें, तो पता चलता है कि इसके पीछे डॉलर में कमजोरी, क्रूड आयल की ऊंची कीमत, इराक युद्ध जैसी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता और अब ईरान की परमाणु धमकी जैसी वजह प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं। चूंकि ये कारक अब भी बने हुए हैं, इसलिए कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में सोने की चमक बढ़ेगी। बीते तीन माह के दौरान सोने के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।

अन्र्तर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 575 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, जो वर्ष 1980 के बाद का सर्वोच्च स्तर है। सोने की कीमतों में वर्तमान तेजी में मध्य पूर्व की भू-राजनीति, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह, मुद्रास्फीति की दर के बढ़ने की आशंका और विभिन्न देशों के केन्द्रीय बैंको द्वारा अपने विदेशी मुद्रा भंडार के विविधीकरण के उद्देश्य से सोना खरीदे जाने की चर्चा का खासा योगदान है।

दीर्घावधि में देखा जाए तो भू-राजनीतिक और मुद्रास्फीतिक दबाव सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में उभार रहे हैं। इतना ही नहीं, अमेरिका द्वारा बाह्य घाटा कोष स्थापित करने की पहल के साथ-साथ एशियाई देशों द्वारा निर्यात को प्रतिस्पर्धी बनाने और अपनी मुद्रा की कीमत को निम्नस्तर पर बनाए रखने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी और बांड खरीदे जाने का सिलसिला लम्बे समय तक जारी रहेगा। अंतत: डॉलर कमजोर होगा। इसके साथ ही अमेरिका में मुद्रास्फीति की दर बढ़ने से भी डॉलर कमजोर होगा। यही वजह है कि सोने में तेजी का दौर बना हुआ है और आने वाले समय में यही स्थिति कायम रहेगी। बहरहाल किसी अन्य चीज पर शेयर की तरह, सोने की कीमतों में हमेशा तेजी नहीं रहेगी। अन्य चीजों की तरह इसमें भी तेजी के साथ-साथ अल्पावधि में संशोधन या कीमतों में कमी होती रहेगी। हालांकि अमेरिका में पिछले दिनों ब्याज दरों में हुई बढ़ोत्तरी और आने वाले दिनों में फिर वृद्धि की संभावना से सोने पर कुछ दबाव बन सकता है। लेकिन इसके बावजूद सोने में तेजी का रुख बना रहेगा।

भारतीय संदर्भ में, 8200 रुपये प्रति दस ग्राम की मौजूदा कीमत पर सोना कुछ महंगा लगता है। लेकिन यदि इसके अंर्तराष्ट्रीय मूल्य को घरेलू मूल्य से जोड़कर देखा जाए तो यही लगता है कि इस साल के अंत तक यह 10,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुँच सकता है। दरअसल सोने की घरेलू कीमत का निर्धारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार के आधार पर होता है। अत: जब कभी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम में उतार-चढ़ाव आएगा, तो उसका साफ असर इसकी घरेलू कीमतों पर नजर आएगा। हालांकि शादी-ब्याह के दिनों में घरेलू बाजार में सोने की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार के मुकाबले कुछ ज्यादा हो सकती है।

इस तरह उपरोक्त विश्लेषण के आधार पर यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख रहेगा। हालांकि अन्तरराष्ट्रीय कारकों से कुछ समय के लिए कीमत स्थिर हो सकती है, लेकिन भविष्य में तेजी का रुख जारी रहने की संभावना है।

More topics in Hindi

Chandi Ki Chabi Story in Hindi

Door Ke dhol Suhavane in Hindi

Jaisi Karni Waisi Bharni Story in Hindi

Essay on Importance of Time in Hindi

Essay on Corruption in Hindi

Urban property in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *