Essay on Importance of Exercise in Hindi

Essay on Importance of Exercise in Hindi for all students of class 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11 and 12. Most students find difficulty in writing essay on new topics but you don’t need to worry now. Read and write this essay in your own words. व्यायाम का महत्व पर निबंध।

hindiinhindi Importance of Exercise in Hindi

Importance of Exercise in Hindi

जीवन में व्यायाम का महत्त्व – विचार – बिंदु – • स्वास्थ्य का अर्थ • स्वस्थ रहने के उपाय • स्वास्थ्य का महत्त्व।

आत्मा को स्वस्थ और प्रसन्न रखने के लिए शरीर को स्वस्थ होना अनिवार्य है। स्वस्थ शरीर का आशय है रोग-रहित शरीर। उसका सर्वोत्तम उपाय है – व्यायाम। ‘व्यायाम’ का आशय है – ऐसी शारीरिक क्रियाएँ, जिनसे विभिन्न अंगों में सक्रियता बढ़े। शारीरिक खेल, दौड़-कूद, नृत्य, श्रमपूर्ण कार्य, सैर आदि व्यायाम के ही विभिन्न प्रकार हैं। खेल व्यायाम का सबसे अच्छा और रुचिकर साधन है। हॉकी, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन, टी-टी, लॉन-टेनिस, घुड़सवारी, वॉलीबाल, बास्केट-बाल आदि खेलों की लंबी सूची है जिन्हें खेलने से शरीर का अंगअंग स्फूर्ति पाता है।

ओलंपिक या एशियाड खेलों की ओर ध्यान दें। इनमें दौड़, कूद, फेंक, शरीर-नियंत्रण तथा तैराकी से संबंधित अनेक प्रतियोगिताएँ होती हैं। इन सबका उद्देश्य व्यायाम को प्रोत्साहन देना है। स्वस्थ शरीर का महत्त्व मन, बुद्धि, आत्मा, धन, वैभव सबसे ऊपर है। ‘जान है तो जहान है’। स्वास्थ्य से ही सब सांसारिक आनंदों के द्वार खुलते हैं। तभी धन और वैभव का भोग संभव है। घर में सभी स्वस्थ हों तभी घर में आनंद-मंगल रहता है।

Essay on Importance of Yoga in Hindi

Essay on Zindagi Zinda dili Ka Naam Hai in Hindi

Vyayam Par Patra

Essay on Morning Walk in Hindi

Paryayvachi Shabd

Essay on Experimentalism in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to write your review.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *