Indira Gandhi Biography in Hindi – इंदिरा गाँधी की जीवनी

Read about Indira Gandhi Biography in Hindi. इंदिरा गाँधी की जीवनी। कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए इंदिरा गाँधी की जीवनी परिचय हिंदी में। Indira Gandhi Biography in Hindi language will teach you how to live life. Learn Indira Gandhi short biography in Hindi in more than 300 words.

hindiinhindi Indira Gandhi Biography in Hindi

Indira Gandhi Biography in Hindi

भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची बनाई जाए, तो पहला नाम इंदिरा गांधी का आता है। इतिहास में उनका नाम भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज है, पर उनकी उपलब्धियाँ यहीं तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया और देश-दुनिया के नामी-गिरामी नेताओं से अपनी नीतियों का लोहा मनवाया। 20वीं शताब्दी की सबसे सशक्त शख्सियतों में से एक इंदिरा गांधी देश के पहले प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं। उनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ। इंदिरा का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के केंद्र में था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू और पिता जवाहरलाल नेहरू को स्वतंत्रता संग्राम की धुरी कहा जा सकता है। उनकी माँ कमला नेहरू भी एक तेजस्वी महिला थीं। इंदिरा घर में सबकी लाडली थीं। उन्हें प्यार से सब प्रियदर्शिनी पुकारते थे। महात्मा गांधी और अन्य देशभक्तों का उनके घर आनाजाना लगा रहता था। इंदिरा ने बचपन से ही अपने घर में यही माहौल देखा था, इसलिए उनके भीतर भी देशभक्ति का जज्बा पनपने लगा था।

इंदिरा के देशभक्त माता-पिता नहीं चाहते थे कि वे अंग्रेजों के स्कूल में पढ़े, इसलिए इंदिरा की शिक्षा भारत और यूरोप के गैर-अंग्रेजी स्कूलों में हुई। पुणे विश्वविद्यालय के बाद उन्हें शांतिनिकेतन में पढ़ने भेजा गया। यहाँ उन्होंने अनुशासित जीवन जीने का महत्त्व समझा। इसके बाद उन्होंने स्विट्जरलैंड और ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई की। भारत लौटने के बाद उन्होंने मार्च, 1941 में फिरोज़ गांधी से विवाह कर लिया। इसी बीच 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन छेड़ने पर वे अपने पति फिरोज गांधी के साथ उसमें शामिल हो गईं और जेल गईं।

15 अगस्त, 1947 को भारत आज़ाद हुआ और पं० जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री बने। 1964 में उनकी मृत्यु के बाद लालबहादुर शास्त्री ने यह पद सँभाला और इंदिरा सूचना और प्रसारण मंत्री बनीं। शास्त्री जी की मृत्यु के बाद 1966 में इंदिरा गांधी देश की पहली
महिला प्रधानमंत्री बनीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश के विकास और प्रगति के लिए कृषि, विज्ञान, अंतरिक्ष आदि क्षेत्रों में खूब काम किया। उनके 20 सूत्रीय कार्यक्रम, 1969 में प्रमुख बैंकों के राष्ट्रीयकरण और 1971 में पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक युद्ध के लिए इंदिरा को हमेशा याद किया जाएगा। 31 अक्तूबर, 1984 पूरे देश के लिए बेहद दुःखद दिन था। इस दिन जब इंदिरा अपने कार्यालय जा रही थीं, तब उन्हीं के अंगरक्षकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा के सम्मान में इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related biography

MS Dhoni Biography in Hindi

Viswanathan Anand in Hindi

Rajendra Prasad in Hindi

Pratibha Patil in Hindi

Kalpana Chawla Biography in Hindi

Biography of Vikram Sarabhai in Hindi

Thank you for reading Indira Gandhi Biography in Hindi Wikipedia. Give your feedback on this biography.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *