Kar Bhala To Ho Bhala Story in Hindi कर भला सो भला की कहानी

Kar Bhala To Ho Bhala Story in Hindi language. कर भला सो भला की कहानी। कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए कर भला सो भला की कहानी हिंदी में।

Kar Bhala To Ho Bhala Story in Hindi

Kar Bhala To Ho Bhala Story in Hindi

संसार में हम लोगों के साथ जैसा व्यवहार करते हैं उसी प्रकार का व्यवहार लोग हमारे साथ करते हैं। इसलिए यदि हम चाहते हैं कि दूसरे लोग संकट के समय हमारी सहायता करें तो हमें भी संकट की घड़ी में उनकी सहायता करनी चाहिए। चींटी और कबूतर की कहानी इसी तथ्य को प्रकट करती है।

एक बार एक चींटी किसी वृक्ष की शाखा पर चल रही थी। वह वृक्ष नदी के तट पर था। अचानक तेज हवा के झोके से चींटी नदी में गिर पड़ी और बहने लगी। चींटी ने बचने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही। अब वह सहायता के लिए इधर-उधर देखने लगी। उस चींटी की यह स्थिति अचानक पेड़ पर बैठी एक चिड़िया ने देख ली। उस चिड़िया ने तरन्त ही पेड़ की डाल से एक पत्ता तोड़ा और उसे पानी में चींटी के समीप डाल दिया। चींटी उस पत्ते पर बैठ गई। और वह चिड़िया पत्ते को पुन: चोंच पर उठाकर ले गई। इस प्रकार चींटी के जीवन की रक्षा चिड़िया ने कर ली।

अब कुछ दिनों बाद उस जंगल में एक शिकारी आया और उसने उसी पेड़ के पास आकर पेड़ पर बैठी उस चिड़िया को निशाना बनाना चाहा। चिड़िया को इस बात का ज्ञान नहीं था कि शिकारी उसकी जान लेना चाहता है। अतः वह चुपचाप बैठी रही। तब उस चींटी, जो उस वृक्ष के तने पर बैठी थी, की नज़र शिकारी पर पड़ी। उसने देखा कि उसके प्राणों की रक्षा करने वाली चिड़िया का जीवन अब संकट में है तो उसने तुरन्त ही तने से उतरना आरम्भ कर दिया। वह शिकारी के पास गई और उसकी बाँह तक चढ़ गई। अब उसने उसकी बांह पर जोर से डंक मारा। इस प्रकार शिकारी का निशाना चूक गया और तीर दूसरे पत्तों पर से टकरा कर निकल गया। चिड़िया ने नीचे देखा कि शिकारी उसकी जान लेना चहता था। चींटी ने उस चिड़िया की जान बचा ली। चिड़िया के भले व्यवहार के बदले उसके भी प्राणों की रक्षा हो गई।

More Hindi Essay

Ghar Ka Bhedi Lanka Dhaye Story in Hindi

Jaisi Karni Waisi Bharni Story in Hindi

Chandi Ki Chabi Story in Hindi

Mann Ki Jeet Hindi Story

Parishram Hi Safalta Ki Kunji Hai Story in Hindi

Unity is Strength Story in Hindi

Essay on Gold in Hindi

हम आशा करते हैं कि आप इस पत्र कर भला सो भला की कहानी को पसंद करेंगे।

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *