Learning Foreign Language in Hindi लोग विदेशी भाषाएं क्यों सीखते हैं

Read what is the importance of learning Foreign Language in Hindi. Why we need to learn foreign language explained in Hindi for students of class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12.

Learning Foreign Language in Hindi

hindiinhindi Learning Foreign Language in Hindi

लोग विदेशी भाषाएं क्यों सीखते हैं, इसके कारण लिखिए।

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। उसको कुछ न कुछ सीखने की हमेशा लालसा रहती है। सामाजिक गठबन्धन को सुदृढ़ करने के लिए समाज के नियमों का पालन करना पड़ता है। इनके साथ ही मनुष्य के अपने निजी शौक होते हैं। जिनको पूरा करने से उसे मानसिक प्रसन्नता की अनुभूति होती है। विदेशी भाषाएं सीखने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:

1. विदेशों में रोजगार प्राप्ति के लिए विदेशी भाषाएं सीखना आवश्यक है।

2. विदेश भ्रमण के लिए भी विदेशी भाषा का ज्ञान अति आवश्यक है। विदेशी भाषा की सहायता से हमारी यात्रा सफल हो जाती है।

3. कुछ लोग विदेशी भाषा का ज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक इसलिए भी होते हैं क्योकि वह दूसरे देशों की सभ्यता और संस्कृति को, रहन-सहन के ढंग को और उनके विचारों को जानना चाहते हैं। इससे बौद्धिक विकास भी होता है।

4. इससे विश्व बन्धुत्व को भी बढ़ावा मिलता है।

5. राजनीतिक कारणों से भी विदेशी भाषाओं का अपना महत्त्व है। चुनावों के माध्यमों से सत्ता में आने पर पड़ोसी देशों से सम्बन्ध बनाये रखने के लिए भी कुछ लोग विदेशी भाषाओं को सीखते हैं।

इसलिए विदेशी भाषाओं को सीखने का शौक और रूचि मानव के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होती है।

Know more

Foreign Policy of India in Hindi

Fundamental Rights in Hindi

Essay on Foreign Direct Investment in Hindi

Pani Kera Budbuda as Manas ki Jaat

Thank you reading. Don’t for get to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *