Essay on Mountains in Hindi पहाड़ों पर निबंध हिंदी में

Write an essay on mountains in Hindi language for students and adventures people. Know more about mountains in Hindi. How was your visit to the mountain was? Send us your response through the comment box. पहाड़ों पर निबंध हिंदी में।

hindiinhindi Essay on Mountains in Hindi

Essay on Mountains in Hindi

यदि पर्वत न होते तो हिंदी निबंध यदि सभी पहाड़ों को मैदानों में परिवर्तित कर दिया जाए, तो क्या होगा?

भारत को प्रकृति की अद्भुत देन पहाड़ हैं। पर्वतीय स्थलों के सौन्दर्य के साथ-साथ उन क्षेत्रों का जीवन के साथ गहरा सम्बन्ध है। यदि पर्वतों की कमी की स्थिति उत्पन्न हो जाए या फिर सारी पृथ्वी मैदानी बन जाए तो हमें जीवन की अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

प्राकृतिक सौन्दर्य : पर्वतीय क्षेत्रों का दृश्य बहुत सुहावना होता है। यदि पर्वत न होते तो हमें प्राकृतिक सौन्दर्य से वंचित रहना पड़ता। सुन्दरता की तरफ आकर्षित होना मानव का स्वाभाविक धर्म है। इसकी कमी से हमें जीवन के सौन्दर्य के आनन्द से वंचित रहना पड़ता। हिमपात जैसे प्राकृतिक दृश्य हमें देखने को नहीं मिलते।

जंगली जानवरों का अस्तित्व न होता। इनके अस्तित्व के बिना मनुष्य की बहुत सी आवश्यकताएं अधूरी रह जातीं, क्योंकि जंगली जानवर मानवीय जीवन के लिए बहुत उपयोगी है, जैसे हाथी के दांत। इसके अतिरिक्त बहुत से जानवर घने जंगलों में तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ही पाये जाते हैं, उनके बिना मनुष्य के शिकार जैसे शौक भी पूर्ण न हो पाते।

पहाड़ों के बिना हमें फलों के अभाव में जीना पड़ता, क्योंकि बहुत से फलों का उत्पादन पर्वतीय क्षेत्रों में ही होता है। पर्वतों के बिना हमारे पर्यावरण पर भी प्रभाव पड़ता क्योंकि पर्वतीय क्षेत्र के अभाव में वनों का भी अभाव पाया जाता। पौधे हमारे जीवन के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य करते हैं। वनों में कई प्रकार की जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं जिनसे विभिन्न प्रकार की लाभदायक औषधियां बनाई जाती हैं, ये मनुष्य को प्राप्त नहीं होती।

हमारी नदियों के उद्गम स्थल भी पर्वतीय क्षेत्र हैं, जिनका मानव जीवन में अत्यन्त महत्त्व है, उनका भी अभाव होता।

इस प्रकार पर्वतों का होना मानवीय जीवन के लिए अति आवश्यक है।

Essay on Adventure in Hindi

Unforgettable Incident in My Life in Hindi

Garmi Ki Chuttiyan Kaise Bataye Patra

Road Safety Essay in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *