Essay on Rivers of India in Hindi

Essay on Rivers of India in Hindi for all students of class 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11 and 12. Most students find difficulty in writing essay on new topics but you don’t need to worry now. Read and write this essay in your own words. भारत की नदियाँ पर निबंध।

Essay on Rivers of India in Hindi

hindiinhindi Rivers of India in Hindi

विचार – बिंदु – • भारत की प्रसिद्ध नदियाँ • गंगा-यमुना का उपजाऊ क्षेत्र • गंगा को मैया कहा जाता है • नदी के तट पर मेले, उत्सव, मुंडन या मृत्यु के संस्कार

भारत जलवती नदियों का देश है। यहाँ की प्रमुख नदियाँ वर्ष भर जल से आपूरित रहती हैं। गंगा, यमुना, कावेरी, नर्मदा, सिंधु, सतलुज, व्यास आदि नदियों का जल अमृत के समान माना जाता है। ये भारत की कृषि की आधार हैं। इन्हीं की कृपा से देशवासियों को अन्न-जल मिलता है। गंगा और यमुना का क्षेत्र भारत में सबसे अधिक उपजाऊ माना जाता है। इस क्षेत्र के निवासी किसान हैं और खुशहाल हैं। इसलिए भारतवासी नदियों को माँ के समान पूज्य मानते हैं।

गंगा को तो गंगा-मैया कहकर ही पुकारा जाता है। इसलिए देश-भर के वासी गंगा के तटों पर मेले लगाते हैं, उत्सव मनाते हैं, अपने दुख-सुख प्रकट करते हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। जन्म पर मुंडन संस्कार हो या मृत्यु पर अस्थियों का विसर्जन – सब समय नदियों को याद किया जाता है। बच्चे के बाल हों या मृत शरीर की हड्डियाँ-सबको अंतिम शरण नदियों में मिलती है। इसलिए इन नदियों को पवित्र बनाए रखने का दायित्व भी हम पर आता है। सभी को चाहिए कि वे इन्हें माता के समान पवित्र रखें, इन्हें अपनी भोगभूमि न मानें।

Thank you for reading. Don’t forget to write your review.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *