Vyavsayik Patra in Hindi व्यावसायिक पत्र

Read Vyavsayik Patra in Hindi. व्यावसायिक पत्र। Learn how to write a letter in Hindi. Students as well as adults find difficulty in writing Vyavsayik Patra in Hindi. We have added two letter in Vyavsayik Patra in Hindi. व्यावसायिक पत्र पुस्तक विक्रेता के नाम पत्र and पुस्तकों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने लिए पत्र।

hindiinhindi Vyavsayik Patra in Hindi

Vyavsayik Patra in Hindi

ये पत्र विभिन्न व्यावसायिक कार्यों के लिए लिखे जाते हैं; जैसे – पुस्तक विक्रेता से पुस्तकें मँगवाना, पुस्तक विक्रेता से पुस्तकों का मूल्य ज्ञात करना, डाक द्वारा कोई वस्तु मँगवाना।

इनमें से कुछ के उदाहरण नीचे दिए जा रहे हैं –

पुस्तक विक्रेता के नाम पत्र

सेवा में
व्यवस्थापक,
नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया,
ए-5, ग्रीन पार्क,
नई दिल्ली – 110016

महोदय,

कृपया निम्नलिखित पुस्तकों की एक-एक प्रति वी-पी-पी द्वारा निम्नलिखित पते पर भेजने का कष्ट करें।

1 उपनिषदों की कहानियाँ – भगवान सिंह
2 महापंडित राहुल सांकृत्यायन – गुणाकर मुले
3 राजेंद्र प्रसाद : आत्मकथा
4 भारत : अलबिरुनी – अनु नूर नबी अब्बासी
5 सरदार बल्लभ भाई पटेल – विष्णु प्रभाकर

भवदीय
नरेंद्र,
ग्राम-बहिलपार, पो ऑ-खलीलाबाद,
जिला-संत कबीर नगर,
उत्तर प्रदेश, पिन – 272750
दिनांक : 10-3-2005

Letter on Parivarik Patra in Hindi

Letter on Sick Leave Application in Hindi

पुस्तकों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने लिए पत्र

सेवा में
व्यवसाय प्रबंधक,
प्रकाशन विभाग,
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्,
श्री अरविंद मार्ग,
नई दिल्ली – 110016

महोदय,

 आपकी संस्था द्वारा प्रकाशित निम्नलिखित पुस्तकें हमारे यहाँ उपलब्ध नहीं हैं। नीचे के पते पर यह सूचित करने की कृपा करें कि क्या इन पुस्तकों को वी-पी-पी द्वारा मँगाया जा सकता है तथा वे कितने दिनों में प्राप्त हो सकती हैं? अपनी संस्था द्वारा प्रकाशित सभी पुस्तकों की मूल्य सूची (चेक लिस्ट) भेज सकें तो कृपा होगी।

1 भारती भाग -1 कक्षा छह की हिंदी पाठ्यपुस्तक
2 हिंदी व्याकरण और रचना – कक्षा 6-7-8 के लिए
3 हिंदी भाषा शिक्षण दर्शिका – कक्षा 6-7-8 के लिए
4 हिंदी शिक्षण पाठयोजनाएँ – कक्षा 6-7-8 के लिए
5 आओ मिलकर गाएँ
6 राम प्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा

भवदीय
संजय कुमार,
6-150, स्वामी नगर,
दयाल बाग, आगरा
उत्तर प्रदेश
पिन – 282005
दिनांक : 10-3-2005

Dengue Bukhar Se Bachne Ke Liye Patra

Bal Abhinay Kala Patra

Murkh Mitra Story in Hindi

Badhai Patra in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to leave your comment below.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *