Information about History of Yamuna River in Hindi

Know about Yamuna River in Hindi. यमुना नदी का इतिहास। Read information on Yamuna River in Hindi language. कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए यमुना नदी की जानकारी हिंदी में। History of Yamuna River in Hindi for students. Learn more about the information about Yamuna River in Hindi to score well in your exams.

hindiinhindi Yamuna River in Hindi

History of Yamuna River in Hindi

आप सबने टेलीविज़न पर भगवान् श्रीकृष्ण की बाललीला तो देखी ही। होगी। शायद आपको याद हो कि वे अपने दोस्तों के साथ एक नदी के किनारे खेला करते थे। वह नदी यमुना है। यमुना हमारे देश की सबसे प्रमुख नदियों में से एक है। यह उत्तरकाशी की बंदरपूँछ चोटी के पास यमुनोत्री से निकल दिल्ली, मथुरा, वृंदावन और आगरा जैसे बहुत-से महत्त्वपूर्ण शहरों से होकर बहती है। यह गंगा के साथ दोआब क्षेत्र से होकर गुजरती है, जो भारत के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक माना जाता है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में यमुना नदी गंगा में जा मिलती है। चंबल, बेतवा और सोन नदियाँ भी गंगा-यमुना में ही आकर मिलती हैं। माना जाता है कि सैकड़ों साल पहले बहने वाली सरस्वती नदी आज भी धरती के नीचे बहती हुई इलाहाबाद के प्रयाग में गंगा और यमुना से आ मिलती है और इस तरह तीनों नदियाँ मिलकर संगम बनाती हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि ‘संगम’ में स्नान करने से जीवन में सुख-शांति का प्रवेश होता है। यमुना को मृत्यु के देवता यमराज की बहन माना जाता है, इसलिए यमुना का एक नाम यमी भी है।

इसके उपजाऊ मैदानों में चावल, दाल, गेहूं, गन्ना, आलू जैसी बहुत-सी फसलें उगाई जाती हैं। इससे न केवल हमें अन्न मिलता है, बल्कि बहुत-से लोगों को रोज़गार भी। लेकिन दुःख की बात यह है कि हमें इतना कुछ देने वाली यमुना नदी को हमने इतना गंदा कर दिया है कि वह नदी न होकर एक गंदा नाला दिखाई देती है। जहाँ आम लोग इसमें कपड़े और बर्तन धो, मल-मूत्र त्यागकर इसे गंदा कर रहे हैं, वहीं बड़े-बड़े उद्योगों का कचरा भी इसमें डाला जा रहा है।

एक समय था कि जब यमुना के आसपास पक्षियों की करीब 30 प्रजातियाँ मिलती थीं, लेकिन अब गंदगी और प्रदूषण के चलते कुछ लुप्त हो गई हैं, तो कुछ ने यहाँ आना बंद कर दिया है। हालाँकि सरकार यमुना की सफाई करवा रही है, लेकिन हमें भी इसे साफ रखने की पूरी कोशिश करनी होगी। कहीं ऐसा न हो कि जिस यमुना नदी पर पूरे भारत को गर्व है, वह अपना असली स्वरूप ही खो बैठे।

गोदावरी नदी की जानकारी

जल की महत्ता पर निबंध

Essay on Kerala in Hindi

जल प्रदूषण पर निबंध

Essay on Rivers of India in Hindi

Essay on Save Water in Hindi

Thank you for reading the history of Yamuna River in Hindi language. Give your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *