Essay on Indian Army in Hindi भारतीय सेना पर निबंध

Know information about Indian Army in Hindi. Read Essay on Indian Army in Hindi भारतीय सेना पर निबंध.

Essay on Indian Army in Hindi

भारतीय सेना पर निबंध Essay on Indian Army in Hindi

Essay on Indian Army in Hindi 700 Words

सभी भारत वासियो को अपनी भारतीय सेना पर गर्व है और हो भी क्यों न, क्योकि यही भारतीय सेना है जो हमारे देश की सुरक्षा करती है। अगर कोई भारत पर गलत आंख उठता है तो हमारी भारतीय सेना उसको करारा जवाब देती है। भारतीय सेना अपनी जान पर खेल कर भारत को सुरक्षित और स्वतन्त्र बनाये रखते है। भारतीय सेना की वीरता और कर्त्तव्य-भावना के लिए पूरा देश उन्हें सम्मान की नज़रों से देखता है। वैसे तो हममें से लगभग सभी को उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों के बारे में कुछ न कुछ तो पता ही है। परन्तु यहाँ हम जिन बातों का जिक्र कर ने जा रहे हैं, उससे आपका भारतीय सेना के प्रति सम्मान और बढ़ जाएगा।

सीयाचिन ग्लेशियर इस दुनिया का सबसे ऊचाई पर स्थित रणक्षेत्र है। सीयाचिन ग्लेशियर की ऊंचाई समुद्र तल से 5000 मीटर है। यहाँ का तापमान शुन्य से निचे तो रहता ही है जो कभी कभी -40 या -50 तक भी पहुँच जाता है। इतनी कठिन परिस्तिथि में भी भारतीय सेना हर पल सीमा की सुरक्षा करती रहती है।

चीन और अमेरिका के बाद भारतीय सेना विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। भारत की पूरी सेना में 13 लाख 25 हजार सक्रिय सैनिक और 21 लाख 43 हजार से भी अधिक रिज़र्व सैनिक है। इतनी बड़ी और ताकतवर सेना होने के बावजूद भी भारत ने कभी भी अपनी पडोसी मुलखो पर पहले आक्रमण नहीं किआ। पहल हमेशा दुसरो ने की जैसे की आए दिन पाकिस्तान कुछ न कुछ नापाक हरकत करता रहता है, तो हमारी भारतीय सेना उसको मुँह तोड़ जवाब देती है।

भारत ने गुपचुप तरीके से 1970 की शुरुआत में और 1990 के आखिर में परमाणु परिक्षण किआ जिसे अमेरिका के गुप्तचर संगठन सीआईए को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह भारतीय सेना की बहुत बड़ी सफलता थी और सीआईए की बहुत बड़ी विफलता। इस कहानी से प्रभावित होकर बॉलीवुड में “परमाणु” नाम से फिल्म भी बनाई।

The Battle of Longewala – भारतीय सेना के लिए लोंगेवाला की लड़ाई बहुत हिम्मत वाली थी। लोंगेवाला की लड़ाई भारत और पाकिस्तान में सन् 1971 में हुई। यह लड़ाई इसलिए खास है क्योकि एक तरफ पाकिस्तान के 2000 सैनिक थे और दूसरी तरफ भारत के सिर्फ 120 सैनिक थे। पाकिस्तानी सैनिकों के पास 45 टैंक और एक मोबाइल इन्फेंट्री ब्रिगेड था और भारतीय सेनिको के पास एक जीप पर लगी हुई एक एम 40 रिक्वाइल-लेस के अलावा कोई भी विशेष घातक हथियार नहीं था। इतनी विपरीत परिस्थितियों होने के बावजूद भारत के सूरवीरो ने अपनी पीठ नहीं दिखाई। भारतीय सैनिक पूरी रात डटे रहे और सुबह होते ही वायुसेना ने दुश्मनों को उल्टे पैर भागने को मजबूर कर दिया। लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित बॉलीवुड ने “बॉर्डर” फिल्म भी बनाई थी।

Biggest “Voluntary” Army – भारत के पास दुनिया की सबसे बडी “स्वैच्छिक” सेना है, जिसमे सभी सैनिक अपनी भारत के पास दुनिया की सबसे बडी “स्वैच्छिक” सेना है। यह भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है क्योकि भारतीय संविधान में जबरन भर्ती के प्रावधान होने के बावजूद भी कभी ऐसा करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। इससे पता चलता है की हमारे देश के नागरिको में देश के प्रति कितना ज्यादा प्यार है।

The Indo-Pakistan War of 1971 – भारत पाकिस्तान 1971 का युद्ध 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों और अधिकारियों के आत्म समर्पण के साथ ख़त्म ख़त्म हुआ था। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इतनी बड़ी मात्रा में हिरासत में लेने की यह बहुत बड़ी घटना है। इसी युद्ध ने एक नए स्वतन्त्र मुल्ख बांग्लादेश की नींव रखी।

Operation Rahat (2013): Biggest Civilian Rescue Operations – भारत का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व-भर में “ऑपरेशन राहत (2013)” सबसे बड़ा असैनिक बचाव कार्य है। उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित नागरिककों को बचाने के लिए इस अभियान की शुरुआत हुई जिसमे भारतीय वायु सेना ने कुल 2 लाख लोगों को बचाया था और बहुत सारी राहत सामग्री को जरुरत-मंदो तक पहुंचाया था।

Agni Missile – अग्नि मिसाइल के दो परीक्षणों के विफल हो जाने पर बहुत देशो ने भारत का मज़ाक उड़ाया पर तीसरे परिक्षण में अग्नि मिशाइल की सफलता ने सबके मुँह पर ताला जड़ दिया। बस फिर क्या था देखते ही देखते भारत के विज्ञानिको और सेनिको ने पृथ्वी मिसाइल और ब्रह्मोस मिसाइल के भी सफल परिक्षण करके दुनिया को अपनी ताकत दिखाई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *