Benefits of Honey in Hindi with Meaning शहद के फायदे

Benefits of Honey in Hindi – Today we are going to share some important Benefits of Honey in Hindi (Shahad ke fayde in Hindi) and use of honey in Hindi.

Honey Meaning in Hindi – शहद (Shahad)

hindiinhindi Honey in Hindi

Benefits of Honey in Hindi

नमस्कार, हमारा आज का विषय है शहद। यह nature का एक ऐसा उपहार है जो मनुष्य के जीवन में अमृत जैसा उपयोगी है। इसे जीवन दाता और शक्ति दाता के रूप में भी जाना जाता है। शहद बच्चों का भी पसंदीदा खाद्य हैं। बहुत से बच्चे रोटी पर शहद लगाकर खाना पसंद करते हैं। थकान और दुर्बलता महसूस करने पर शहद लेते ही तुरंत शक्ति का संचार होने लगता है। गर्भवती महिलाओं, बालको, वृद्ध-व्यक्तियों, कामकाजी महिलाओं और पुरुषों, सभी के लिए शहद किसी न किसी रूप में उपयोगी है। आइए हम आपको बताते हैं शहद के कुछ और औषधीय और स्वास्थ्यवर्धक गुण।

  • आधा चम्मच तुलसी के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर प्रातकाल सेवन करना महा-औषधीय है।
  • गाय के ताजे दूध में शहद के दो चम्मच मिलाकर सेवन करने से शक्ति एवं स्फूर्ति प्राप्त होती है।
  • गर्मी के दिनों में घड़े के एक गिलास ठंडे पानी में (शीत ऋतु एवं वर्षा ऋतु) एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच शहद पीना लाभदायक होता है।
  • अंकुरित चने, मूंग तथा मोट आदि को मिलकर त्यार किये गए अमृत आहार में दो चम्मच शहद के मिलाकर खाने से यह अत्यंत पौष्टिक एवं बलवर्धक हो जाता है। यह प्रातः काल के लिए उत्तम नाश्ता है। अपनी आयु के अनुरूप मात्रा में बच्चे भी इसका सेवन कर सकते हैं।
  • शहद अत्यंत गुणकारी और पौष्टिक खाद्य है, इसके अतिरिक्त औषधि के रूप में भी शहद का प्रयोग प्राचीन काल से किया जा रहा है।
  • यह कीटाणु नाशक होता है, इसमें पर्याप्त मात्रा में calories होती हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। एक छोटा चम्मच शहद से मनुष्य को 100 कैलरी की शक्ति प्राप्त होती है, जो लगभग पाव भर ताजे फलो से प्राप्त शक्ति के बराबर है।
  • शहद memory power को भी बढ़ाता है।
  • यह शरीर के अंगों को स्वस्थ बनाकर रोगों की रोकथाम करता है। इसका नियमित प्रयोग मन के तनाव को दूर कर मनुष्य को आस्थावान और विवेकशील बनाता है।
  • यह रक्त का शोधन करके शरीर को मजबूत और शक्ति वर्धक बनाता है और साथ ही पौरुष शक्ति को भी बढ़ाता है।
  • यह शरीर के सौंदर्य में वृद्धि करके मुख को दिव्य बनता है।
  • शहद को खुले में काफी समय तक छोड़ देने से यह वायु मंडल से नमी को सोख लेता है, जिससे इसकी सुगंध कम हो जाती है।

शहद को प्रयोग में लाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए अन्य लाभ की जगह पर हानि भी हो सकती है।

  • अधिक गर्म जल, कमल बीज, मूली और मांस आदि के साथ शहद का सेवन लाभदायक नहीं है।
  • एक प्रकार के शहर को किसी दूसरे प्रकार के शहद में मिलकर भी उसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • शहद को अधिक गर्म वस्तु या उबलते पदार्थ में मिलाकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • घी एवं शहद को समान मात्रा में मिलाकर भी, कभी प्रयोग नहीं करना चाहिए।

यह थे शहद के औषधीय और स्वास्थ्यवर्धक गुण।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *