आपदा प्रबंधन पर निबंध Disaster Management Essay in Hindi

Know information about आपदा प्रबंधन Disaster Management in Hindi. Read आपदा प्रबंधन पर निबंध Disaster Management Essay in Hindi (Aapda Prabandhan essay in Hindi).

Disaster Management Essay in Hindi

Disaster Management Essay in Hindi

Disaster Management Essay in Hindi 250 Words

प्राकृतिक आपदा, पृथ्वी की प्राकृतिक प्रक्रियाओं से उत्पन्न एक बड़ी घटना है। प्रकृति के मूल गुणों में बाधा उत्पन्न करने की वजह से प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, भूकंप, भारी बारिश, बादल फटने, बिजली, भूस्खलन जैसी घटनाओं के रूपों में आती है। यह जीवन और संपत्ति के एक बड़े नुकसान का कारण बनती है। ऐसी आपदाओं के दोरीन अपना जीवन खो देने वालों की संख्या से कहीं अधिक संख्या ऐसे लोगों की होती है जो बेघर और अनाथ होने के बाद जीवन का सामना करते है।

प्राकृतिक आपदा मानवीय जीवन एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचाता है। यहाँ तक कि शांति और अर्थव्यवस्था भी प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है। ये आपदाएँ अचानक आकर कुछ पलों में सब कुछ स्वाहा कर देती है। मनुष्य जब तक कुछ समझ पाता है, तब तक यह आपदा उसका सब कुछ तबाह कर चुकी होती है। इन आपदाओं से बचने के लिए ना ही उसके पास कोई कारगर उपाय है और न ही कोई कारगर यंत्र।

यह सत्य है कि हम इसे रोक नहीं सकते लेकिन कुछ तैयारी करके हम जीवन और संपत्ति की नुकसान की भयावहता को कुछ कम कर सकते है। “ग्लोबल वार्मिंग” जो सभी समस्याओं की जड़ है, सबसे पहले हमें उस को कम करना चाहिए। ऐसी किसी भी आपदा के पश्चात पैसे की पर्याप्तता हमारे जीवन के पुनर्निर्माण में मुख्य भूमिका निभा सकती है। इसके लिए आवश्यक रूप से बीमा पॉलिसियां होनी चाहिए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *