नवरात्रि पर निबंध Essay on Navratri in Hindi

We are writing नवरात्रि पर निबंध Essay on Navratri in Hindi for students of class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12. Know information about नवरात्रि पर निबंध Essay on Navratri in Hindi. Read Essay on Navratri in Hindi.

Essay on Navratri in Hindi

Essay on Navratri in Hindi

Essay on Navratri in Hindi 400 Words

नवरात्रि का अर्थ “नौ रातें” है। नवरात्रि हिन्दू पर्व है जो देवी दुर्गा माता की पूजा करने लिए रखा जाता है। नवरात्रि के नौं रातों में 3 देवियों महालक्ष्मी, महासरस्वती और दुर्गा के नौं रूपों की पूजा की जाती हैं। जिसे नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता हैं। दुर्गा का मतलब है जीवन के दुःख को दूर करने वाला। नवरात्रि पूरे भारत में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। नवरात्रि त्यौहार प्रति वर्ष मुख्य रूप से दो बार बनाया जाता है, हिंदी महीनों के अनुसार पहला नवरात्रि चौत्र मास में मनाया जाता है तो दूसरा नवरात्रि अश्विन मास में मनाया जाता है।

नवरात्रि के 9 दिनों तक चलने वाली पूजा अर्चना के बाद दसवें दिन को दशहरा के रूप में बड़े ही जोर शोर से मनाया जाता है। नवरात्रि त्यौहार 9 दिनों तक चलता है। और इसमें 9 दिनों तक माँ दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इसलिए इस त्यौहार का नाम नवरात्रि पड़ा। कई लोग इस पर्व के दौरान व्रत रखते है और नवमी में नौ कन्याओ को देवी के नौ रूप मान के इनकी पूजा करते है।

यह भारत के विभिन्न राज्यों में अलग अलग प्रकार से मनाया जाता है। गुजरात में इस त्यौहार के समय नौ रातों को डांडिया या गरबा के रूप में मनाया जाता है। गरबा देवी के सम्मान के लिए आरती से पहले किया जाता है और डांडिया बाद में किया जाता है। बंगाल में भी दुर्गा पूजा को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।

इस त्यौहार का अपना इतिहास और कथाएं है। एक कथा में राम जी का वर्णन है जिसमे यह कहा जाता है की लंका पे विजय प्राप्त करने से पहले राम जी ने समन्दर तट पे नौ दिन इसकी पूजा की और दसवें दिन वो युद्ध के लिए प्रस्थान कर गए थे और विजय प्राप्त कर ली थी। दूसरी कथा में माता रानी का एक महिषासुर का वध करने का वर्णन है।

नवरात्र का पर्व हमें सिखाता है – प्रयत्न करो, परुषार्थ करो। परिश्रम करो, तप करो और तुम्हारे भीतर शक्ति का जो भंडार है, उसे खोल दो। तुम्हारे अंदर एक ऐसी शक्ति मौजूद है कि तुम उसकी सहायता से अपनी इच्छानुसार सबकुछ कर सकते हो।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *