Essay on Animals in Hindi जानवरों पर निबंध हिंदी में

Kids read an essay on Animals in Hindi language. Know more about animals in Hindi language. Essay on Animals in Hindi for students of class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12. जानवरों पर निबंध हिंदी में।

hindiinhindi Essay on Animals in Hindi

Essay on Animals in Hindi

World Without Animals Essay in Hindi यदि दुनिया में पशु न होते तो हिंदी निबंध

1. यदि पशु न होते तो हमारे विकास पर, हमारे दिमाग पर, ज्ञान पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता, क्योंकि पशुओं से हम बहुत ज्ञान लेते हैं।

2. पशु इस दुनिया में बहुत लाभदायक हैं। ये पशु बहुत से व्यक्तियों का भोजन बनते हैं।

3. पशुओं से हमें बहुत मूल्यवान वस्तुएं प्रप्त होती हैं। हिरण, बारहसिंगा से सुन्दर एवं कीमती सींग, शेर, चीता, हिरण, मगरमच्छ से सजावटी खालें, हाथी से उपयोगी दांत तथा गैंडे के सींग से दवाईयां मिलती हैं।

4. हाथी, ऊंट, घोड़ा, बैल, भैंसा आदि अनेक पशु सवारी ढोने के काम आते हैं।

5. पशुओं से हमें बहुमूल्य दवाईयां मिलती हैं। जैसे हाथी और गैंडे के सींगों से बहत कीमती दवाईयां बनाई जाती हैं। वैज्ञानिक जब नई दवाई का आविष्कार करते हैं तो बन्दरों, खरगोशों तथा चूहों आदि पर इसका प्रभाव देखते हैं। यदि दुनिया में पशु न होते तो यह सब करना सम्भव नहीं होता।

6. यदि पशु न होते तो दूध, दूध से बनी वस्तुएं घी, मक्खन, खोया, पनीर आदि नहीं मिलते।

7. यदि पशु न होते तो हमें ऊन नहीं मिलती। ऊन के बिना हम गर्म कपड़े कैसे प्राप्त करते।

8. यदि पशु न होते तो हमारे कृषि के काम में बहुत बड़ी बाधा आती क्योंकि गांवों में अधिकतर खेती-बाड़ी का काम व बोझ ढोने का काम पशुओं से ही लिया जाता है।

9. बहुत से पशु हमारे मनोरंजन के काम आते हैं। जैसे बन्दर से मदारी कई करतब दिखाता है, कुत्ता चौकीदार का काम करता है। चिड़ियाघर में जानवर लोगों के मनोरंजन के आम साधन बन चुके हैं। यदि पशु न होते तो हमारा जीवन अधूरा और नीरस हो जाता।

Essay on Peacock in Hindi

Visit to Zoo in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *