लहसुन के फायदे Meaning and Benefits of Garlic in Hindi

How can a garlic help you? Today, we are going to add garlic meaning in Hindi along with garlic benefits in Hindi language. Aaj hum lahsun khane ke fayde jaane ge. Top secrets and uses of garlic in Hindi. लहसुन के फायदे जानिये एक बार में।

hindiinhindi Garlic in Hindi

Benefits of Garlic in Hindi

लहसुन जिसे अंग्रेजी मे “गार्लिक” बोलते है, वैसे तो इसके अनेक फायदे है लेकिन यौवन शक्ति को बरकरार रखने के लिए यह बहुत उपयोगी है। लहसुन कुदरत का एक अजीब करिश्मा है क्योकि ये शरीर के जिस भाग में प्रवेश करता है उसे फौलाद की तरह मज़बूत और कुंदन की तरह बना देता है। इसके तत्त्व जीवन की क्रियाओ को अमर बना देते है। इसकी तासीर गरम मानी गई है। इसको खाने से बहुत गर्मी महसूस होती है पर जब यह लहसुन की गर्मी शरीर के सारे विकार निकाल मारती है तो शरीर एक दम ठंडा, शांत और पवित्र बन जाता है। लहसुन को शरीर की वियादियो को समाप्त करने वाला सबसे बड़ा वरदान माना गया है। जितनी जल्दी के साथ यह शरीर की बीमारियों का सामना करता है वह सच-मुच हैरानी जनक है इसीलिए कुछ लोगो ने इसे महाराजा की उपाधि दी है।

लहसुन में कार्बो-हाइड्रेट 29.6%, प्रोटीन 7.3% और वासा यानि की मोटापा 1% होता है। लहसुन चिकना, गरम, तीखा, कटु, लेसदार, भारी, कब्ज़ को तोड़ने वाला, मधुरस वाला, बलदायक, बुद्धिवर्दक, स्वर को मधुर बनाने वाला, चेहरे के रंग को उजला बनाने और आकर्षक बनाने वाला, आँखों की ज्योति बढ़ाने और आँखों के रोग को दूर करने वाला है। काश्यपा सन्हिता ने लहसुन के अनेक गुणों का वर्णन करते हुए कहा है कि इसके सेवन से शारीरिक दुर्बलता दूर हो जाते है और शरीर के भार में वृद्धि हो जाती है।

लहसुन में पांच रस पाए जाते है यानि पांच रसों के कारन ही इसे अगर कच्चा भी खाया जाये तो शरीर बढ़ते हुए कद के साथ उसके व्यक्तित्व में आकर्षण उत्पन हो जाता है। शरीर निरोग रहने से उसकी आयु भी बढ़ जाती है।

जिस वस्तु में जितने अधिक रस होते है, वह उतनी ही गुणकारी हो जाती है। लशुन के अतिरिक्त केवल आवला के फल मे पांच रस होते है। इन सब के इलावा यह पुरषो की यौवन शक्ति बढ़ाने मे भी बहुत ही लाभकारी होता है। दस ग्राम से लेकर बीस ग्राम तक सामर्थ्य अनुसार लहसुन की कलियाँ पीस कर शहद के साथ सुबह शाम खाने से नपुन्सकता का रोग नष्ट हो जाता है।

साठ ग्राम लहसुन को देसी घी मे भूनकर प्रतिदिन सेवन करने से रोग जड़ से नष्ट हो जाता है तथा कामशक्ति की बहुत ही वृद्धि होती है। आजकल के जीवन मे एक ओर मुसीबत से सब झूझ रहे है जिसका नाम है स्वपनदोष। अत्याधिक स्वपनदोष होने पर शरीर का कमज़ोर होना, चेहरे की रौनक और सुंदरता का नाश होना, मस्तिश्क की कमज़ोरी, आँखों का धस जाना, थोड़े परिश्रम से थकावट होने लग जाती है तो हम लाये है आपके लिए बिलकुल आसान और घरेलु उपाए।

एक लहसुन की कली को दांतो मे पीसकर निगलते रहने से ये रोग नष्ट हो जाता है। ये प्रयोग रात को सोते समय हाथ पर ठन्डे पानी से धो कर ही करे। आप अपनी दिनचर्या मे लहसुन का प्रयोग जरूर करे। आप देखेंगे की यह न सिर्फ आपकी सुंदरता बढ़ा रहा है बल्कि यौवन शक्ति को भी चमत्कारी तरीके से बढ़ाएगा। तो दोस्तों इस जानकारी से आपको अवश्य फायदा मिलेगा।

बाल बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *