National Emblem of India in Hindi

Read about National Emblem of India in Hindi. भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ पर निबंध। More information on National Emblem of India in Hindi language. कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ पर निबंध हिंदी में। National Emblem of India in Hindi for students. Learn more about the information about National Emblem of India in Hindi to score well in your exams.

hindiinhindi National Emblem of India in Hindi

National Emblem of India in Hindi

राष्ट्रीय चिन्ह : अशोक स्तम्भ

बच्चो ! बाजार तो आप जाते ही रहते होंगे। कभी चॉकलेट खरीदने तो कभी कॉपी-पेंसिल लेने। क्या आपने कभी एक बात पर गौर किया है कि जो सिक्का या नोट आप दुकान वाले भैया को देते हैं, उनके एक तरफ तीनं शेरों वाली एक आकृति बनी रहती है। दरअसल, यह आकृति राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ से ली गई है। भारत का राष्ट्रीय चिन्ह सारनाथ के अशोक स्तम्भ से लिया गया है। इसका निर्माण सम्राट अशोक ने किया था।

अशोक स्तम्भ में शीर्ष पर चार सिंह बने हैं और नीचे पत्थर पर एक हाथी, एक सरपट दौड़ता घोड़ा, एक बैल और एक सिंह हैं, जिनके बीच एक कमल का फूल बना है। यह चमकीले बलुआ पत्थर से निर्मित है और इस पर धर्मचक्र भी बना है, 26 जनवरी, 1950 को स्वीकार किए गए हमारे राष्ट्रीय चिन्ह में केवल तीन सिंह दिखाई देते हैं, चौथा नज़र नहीं आता। इसमें पहिया बीच में है और उसके दाईं ओर एक बैल तथा बाईं ओर एक घोड़ा है।

दूसरे पहियों की बाहरी रेखाएँ दाईं-बाईं तरफ एकदम किनारे पर नज़र आती हैं। इसमें देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते लिखा है।

अशोक स्तम्भ का उपयोग केवल रुपये-पैसे पर ही नहीं, बल्कि सभी सरकारी कार्यों में किया जाता है। इसके अशोक चक्र को ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बीचोबीच रखा गया है। इसके अलावा हमारी सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट, पहचानपत्र आदि पर भी आपको यह देखने को मिलता है।

Thank you for reading. Give your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *