बसंत पंचमी पर भाषण Speech on Basant Panchami in Hindi

Get speech on Basant Panchami in Hindi (बसंत पंचमी पर भाषण) for students of class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12. Read speech on Basant Panchami in Hindi.

Speech on Basant Panchami in Hindi

Speech on Basant Panchami in Hindi

Speech on Basant Panchami in Hindi 400 Words

भारत त्योहारों का देश है, यहाँ हर त्योहार धार्मिक अवसरो को तथा ऋतुओ के बदलने को ध्यान मे रखकर मनाए जाते हैं, इन्ही में से एक है बसंत पंचमी। यह त्योहार हमारे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बंसत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी सरस्वती जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन सरस्वती जी की पूजा अर्चना की जाती है। पुरातन युग मे, इस दिन राजा समानतो के साथ हाथी पर बैठकर नगर का भ्रमण करते हुए देवआलय पहुँचते थे। वहा विधि पूर्वक कामदेव की तथा देवताओं की पूजा की जाती थी।

बसंत पंचमी पर हमारी फसल गेहूं, जौ, चना आदि तैयार हो जाती हैं इसलिए इसकी खुशी मे सभी भारतीय बसंत पंचमी का त्योहार मानते है। संध्या के समय बसंत का मेला लगता हैं जिसमे लोग परस्पर एक दूसरे के गले से लगकर आपस में मेल जोल तथा आनंद का प्रदर्शन करते हैं। कही कही पर विशेष रूप से गुजरात मे पतंगे उड़ाने का माहौल रहता है। इस दिन लोग पीले कपड़े पहनते है और पीले फूलो से माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते है। लोग इस पर्व पर पीले रंग का भोजन करते है अर्थात मिठाइया खाते है।

ऋतुराज बसंत का बड़ा महत्व है। इसकी छटा निहारकर जड़ चेतन सभी में नव जीवन का संचार होता हैं। सभी मे अपूर्व ऊर्जा और आनंद की लहर आती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह ऋतु बड़ी ही उपयुक्त हैं। इस ऋतु में प्रातरूकाल घूमने से मन मे प्रसन्नता और देह मे स्फूर्ति आती हैं। स्वस्थ और स्फूर्ति दायक मन मे अच्छे विचार आते हैं। बसंत ऋतू ऋतुओ का राजा कहलाया जाता हैं। इसमे प्रक्रति का सौन्दर्य सभी ऋतुयों से अधिक होता हैं।

वन उपवन भांति भांति के पुष्पो से जगमगा उठते हैं। गुलमोहर ,चम्पा, सूरजमुखी और गुलाब के पुष्पो के सौन्दर्य से आकर्षित रंग बिरंगी तितलियों और मधु मक्खियों मे मधुर रसपान की होढ़ सी लगी रहती हैं।इनकी सुंदरता देख कर मनुष्य भी झूम उठता हैं। यह दिन विद्यार्थियो के लिए भी विशेष महत्वपूर्ण दिन होता हैं। इस दिन सभी विद्यालयों मैं माँ सरस्वती की अर्चना की जाती हैं और उनके आशीर्वाद से ज्ञान से आगे बढ़ने की प्रेरणा ली जाती हैं। इस तरह बसंत पंचमी का त्योहार हर्ष
उल्लास के साथ पूर्ण होता हैं।

मां सरस्वती का वरदान हो आपको, हर दिन नई मिले खुशी आपको,
दुआ हमारी है खुदा से ऐ दोस्त, जिन्दगी में सफलता हमेशा मिले आपको…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *