वन्य जीव संरक्षण पर निबंध Vanya Jeev Sanrakshan Essay in Hindi – Wildlife Conservation

Know information about Vanya Jeev Sanrakshan in Hindi (वन्य जीव संरक्षण) which is known as Wildlife Conservation. Read Vanya Jeev Sanrakshan Essay in Hindi वन्य जीव संरक्षण पर निबंध (Essay on Wildlife Conservation in Hindi).

Vanya Jeev Sanrakshan Essay in Hindi

वन्य जीव संरक्षण पर निबंध Vanya Jeev Sanrakshan Essay in Hindi

Vanya Jeev Sanrakshan essay in Hindi 150 Words

वन्य जीवों का वनो से अटूट रिश्ता है। वनों में रहने वाले जीव – जंतु और पक्षियों के लिए यही वन उनका घर है। मनुष्य के लिए वन प्रकृति का ऐसा वरदान है, जिस पर उसका अस्तित्व,उन्नति एवं समद्धि निर्भर है। वन्य जीवों से मानव जाति को अनेकानेक लाभ प्राप्त हो रहे है। पर्यटन के क्षेत्र में वन्य प्राणियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वन्य प्राणियों से प्राकृतिक संतुलन बना रहता है।

औद्योगिकरण और बढ़ती जनसंख्या के कारण वनक्षेत्र सिमटते चले जा रहे है। इसके कारण वन्य जीवों की प्रजाति नष्ट होने लगी है। वन्य जीवों का नष्ट एवं विलुप्त होना हमारे लिए खतरे का संकेत है। मानव जाति को यदि अपना अस्तित्व बनाए रखना है, पर्यावरण को संतुलित रखना है,पर्यटन को बढ़ावा देना है, एवं वनों को बचाए रखना है तो वन्य जीवों का संरक्षण करना होगा।

वन्य जीवों को सुरक्षित रखना मानव जाति का आवश्यक कर्तव्य है। आज पूरे देश में वन्य जीवों का रक्षण करने के लिए राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण्यों की स्थापना की गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *