Classical Music in Hindi Essay शास्त्रीय संगीत पर निबंध

Get more knowledge on Classical Music in Hindi language. How can you write an essay on Classical Music in Hindi. Information about Classical Music in Hindi. शास्त्रीय संगीत पर निबंध।

Classical Music in Hindi

hindiinhindi Classical Music in Hindi

शास्त्रीय संगीत का महत्व

शास्त्रीय संगीत कई कारणों से महत्वपूर्ण है। शास्त्रीय संगीत के महत्व पर प्रकाश डालने से पूर्व यह स्पष्ट करना अति महत्वपूर्ण है कि वास्तव में ‘शास्त्रीय संगीत’ क्या है। ‘शास्त्रीय संगीत’ क्या है, इस विषय को लेकर तमाम गलत धारणाएं व्याप्त हैं। ‘शास्त्रीय संगीत’ की उत्पत्ति बेनिस की शास्त्रीय अभिव्यक्ति से हुई है, जो 18 वीं शताब्दी में विकसित हुई और 19 वीं शताब्दी में तीन प्रमुख संगीतकारों ने इसे प्रकाश में लाया। हेडन, मोजार्ट और बीथवेन – तीन प्रतिभाशाली व्यक्तियों ने मिलकर शास्त्रीय संगीत को प्रसिद्धि दिलायी।

शास्त्रीय संगीत के कुछ संगीतकार उत्साही और वादक वृंदीय लय का प्रयोग शास्त्रीय संगीत में करते हैं। लय में आवर्ती रचना और समस्वरित लय के प्रयोग ने इसे बहुत बड़े स्तर पर परिभाषित किया है, साथ ही स्वर के उतार चढ़ाव के बीच में विस्तार के प्रयोग ने तन्यता को जन्म दिया है। शास्त्रीय संगीत की उपयोगिता कई अलग-अलग क्षेत्रों में देखी जा सकती है। उदाहरण के लिए यह सिद्ध हो चुका है कि शास्त्रीय संगीत मन-मस्तिष्क के लिए लाभदायक है। यह अभिव्यक्ति का एक अलग माध्यम है तथा इसका प्रयोग उपचार के रूप में भी किया जा सकता है।

शास्त्रीय संगीत का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह मस्तिष्क को अधिक सक्रिय तथा स्फूर्त बनाती है। बच्चों की संगीत जिज्ञासा को विकसित करने के लिए उन पर शोध किये गये, जिससे शास्त्रीय संगीत को थोड़ी देर सुनने मात्र से बच्चों के मस्तिष्क पर इसका बहुत ही सकरात्मक प्रभाव देखा गया। शास्त्रीय संगीत पर किये गये शोध से यह प्रमाणित हुआ है कि इसे सुनने से मस्तिष्क की समझने की क्षमता काफी बढ़ जाती है। समझने की क्षमता में वृद्धि होने से मस्तिष्क का विकास स्वत: ही हो जाता है। संगीत, विशेषक शास्त्रीय संगीत, मस्तिष्क के वाह्य और आंतरिक भाग जो कि विश्लेषण करते हैं, दोनों को अधिक स्फूर्ति तथा सक्रियता प्रदान करता है। बहुत से डाक्टर उपचार के रूप में शास्त्रीय संगीत का प्रयोग करते हैं। मानसिक आघात तथा दु:स्वप्न का कारण कुछ भी हो सकता है। यह बहुत ही मुश्किल लगता है कि शास्त्रीय संगीत एक बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकती है। फिर, कैसे डाक्टर कहते हैं कि यह मस्तिष्क को स्वस्थ बनाता है, समझने में सहायक सिद्ध होता है, और शांति प्रदान करता है। भावनात्मक प्रभाव लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने में मदद करता है। जो लोग मानसिक आघात जैसी स्थिति से गुजर रहे होते हैं, उन्हें स्वस्थ करने के लिए सर्वप्रथम विश्वास में लेकर उनके अंदर की बात को जानना होता है। ऐसी बीमारी से ग्रसित लोगों को पूरी तरह से समझने के लिए डाक्टर शास्त्रीय संगीत का प्रयोग एक विकल्प के रूप में करते हैं और शास्त्रीय संगीत के द्वारा इस मुश्किल कार्य को पूरी तरह से सफल भी कर लिया जाता है।

शास्त्रीय संगीत सृजनात्मक भावाभिव्यक्ति है, जिसे आज बहुत से कलाकार प्रयोग कर रहे हैं । शास्त्रीय संगीत को जो कलाकार शुरुआत में प्रयोग करते रहे, वे अब शास्त्रीय संगीत के मौलिक संगीतकारों की तरह एक महान संगीत की रचना करने का प्रयास कर रहे हैं। बहुत से कलाकार शास्त्रीय संगीत का प्रयोग करते हैं और बहुत से कलाकर अपनी संगीत की प्रतिभा को व्यापक रूप में अभिव्यक्त करना चाहते हैं। यह एक प्रकार की परिपक्वता का प्रतीक है, क्योंकि यह दर्शाता है कि मरीज अच्छी तरह से संगीत को समझते हैं और लोगों के पास अधिक परेशानियाँ तब होती हैं, जब तक कि वे पूरी तरह से परिपक्व नहीं हो जाते हैं।

शास्त्रीय संगीत के महत्व में कोई संदेह नहीं है। यह निश्चित रूप से बहुत ही उपयोगी तथा महत्वपूर्ण है। इसे हम व्यक्तिगत रूप से प्रयोग करके भी समझ सकते हैं। शास्त्रीय संगीत कितना अधिक बुद्धिमान हमें बनाता है अथवा कितना अधिक शांति प्रदान करता है, यह हमारी व्यक्तित्व पर निर्भर करता है। यदि आप शास्त्रीय संगीत के विषय में पढ़कर इसके महत्व को नहीं समझते तो इसे एक बार प्रयोग करके देखिएगा, शास्त्रीय संगीत निश्चित रूप से अपने महत्व को सिद्ध कर देगा। इस प्रकार आप के मन में इसके प्रति सहज रूचि उत्पन्न हो जायेगी।

Lata Mangeshkar Biography in Hindi

Essay on Mere Jeevan ka Lakshya Doctor in Hindi

Kargil war in Hindi

Fundamental Rights in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *