Essay on Happy New Year in Hindi नव वर्ष पर निबंध

Short essay on Happy New Year in Hindi. नव वर्ष पर निबंध कक्षा 1, 2, 3, 4, 5 के बच्चों और विद्यार्थियों के लिए नव वर्ष पर निबंध हिंदी में।

Essay on Happy New Year in Hindi – नव वर्ष पर निबंध

Essay on Happy New Year in Hindi 200 Words

31 दिसम्बर हमारे कैलेंडर का अंतिम दिन होता है। दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में हम नए साल की खुशियाँ महसूस करते हैं। हम अपने माता-पिता, रिश्तेदार और दोस्तों के साथ नया साल मनाते है। हम अपने परिवार के साथ 31 दिसंबर को स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों की एक सूची बनाते हैं। केक इस दिन का एक विशेष व्यंजन होता है। हमारी माँ आखिरी दिन कई तरह के व्यंजन बनाती है। हम टी वी कार्यक्रम की एक सूची बनाते हैं जिसे हम रात में देखते है।

हम अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को नया साल का संदेश व शुभकामनाएं देते है। हम डायरी पर हमारी सफलता और विफलता भी लिखते हैं। हम नए साल के लिए हमारे नए संकल्प की एक सूची भी बनाते है। 9 बजे रात का खाना खाने के बाद हम अपना पसंदीदा टी वी शो देखते है। हम अपने रिश्तेदारों को संदेश भी भेजते हैं। हम अपने स्कूल के दोस्तों के लिए नए साल के कार्ड भी खरीदते हैं। हम अपने सबसे अच्छे दोस्तों को शुभकामनाएं देते हैं। हम स्कूल में अपने दोस्तों के साथ हाथ मिलाते हैं। हम अपनी कक्षा के शिक्षक के लिए विशेष नया साल का कार्ड तैयार करते हैं। हम अपने माता पिता को भी शुभकामनाएं देते हैं और उन्हे मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ माता पिता होने के लिए गले लगाते हैं। इस तरह हम नया साल मनाते हैं।

Essay on Happy New Year in Hindi 500 Words

मानव समाज अपनी हार्दिक अनुभूतियों को अभिव्यक्ति त्योहारों के रूप में करता है। और मानव का यह सांस्कृतिक कर्म युगों-युगों से यूं ही अबाध गति से चलता आ रहा है। सैकड़ों त्योहार और पर्व आज मानव-समाज एकजुटता के साथ मनाता है और आनन्दित होती है। हालाँकि नव वर्ष किसी धार्मिकता से जुड़ा हुआ अवसर नहीं है और न ही इसका आयोजन किसी प्रकार के धार्मिक आनंद और खुशी की प्राप्ति के लिए किया जाता है।अपितु यह एक नये वर्ष के आगमन से जुड़े आह्लाद और आनंद का पर्व है। इस खुशी और आनन्द का अभिव्यक्ति 31 दिसम्बर की रात्रि को की जाती है। लोग अपने-अपने स्तर पर इस आनन्द पर्व का आयोजन करते हैं और अपने दोस्तों-परिचितों को नव वर्ष की बधाइयाँ देते हैं। लोग इस दौरान तेज संगीत और प्रकाश आदि की भव्य तैयारी और व्यवस्था करते हैं।

आज का युग कुछ इस प्रकार का है कि विश्व के किसी एक कोने में पहुँची बात तुरंत है ही विश्व के दूसरे कोनों तक सम्प्रेषित हो जाती है और जिन लोगों से उसका प्रत्यक्ष संबंध नही होता, वो भी इसका आयोजन अत्यत भव्य और व्यापक रूप से करने लगते हैं।

हालाँकि नये साल का यह उत्सव अपने मूल स्वरूप में अंग्रेजी कैलेडंर से संबंध रखता है। जिस 1 जनवरी को नया साल मनाया जाता है, वह अंग्रेजी कैलेडंर की गणना के मुताबिक नया साल होता है जबकि भारत में वर्ष की समाप्ति इससे कुछ माह बाद होती है। किन्तु आज

भारत ने भी इसी अंग्रेजी कैलेडंर की गणना को स्वीकार कर लिया है।

आज हम देखते हैं कि कुछ एक प्रतीकों आदि का व्यवहार एक समान रूप से विश्व में होता रहता है। वैश्विक गतिविधियां आज कुछ स्वीकृत मान्यताओं पर चल रही हैं। आज विश्व के देशों के मध्य भी उस प्रकार का बिखराव और अलगाव नहीं रह गया है, जिस प्रकार का अब से कुछ वर्षों पूर्व तक देखने में आता था। आज तिथि के संदर्भ में एक तरफ से सहमति दिखलायी पड़ती है। विश्व के प्रायः सभी देश एक मत से अंग्रेजी कैलेडंर की गणना को स्वीकार करते हैं। उसी के मुताबिक सभी प्रकार की तिथियों का निर्धारण किया जाता है।

इसी कारण आज विश्व भर में नव वर्ष का आयोजन एक ही समय और तिथि को किया जाता है। हालाँकि, सांस्कारिक रूप से प्रायः सभी देशों का एक तिथि-निर्धारक होता है किन्तु यह आजकल प्रचलन में नहीं हैं।

नववर्ष की तैयारियां व्यापक रूप से की जाती हैं तथा उसे पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बाजार में तरह-तरह की वस्तुएँ सजी देखी जा सकती हैं और ग्राहकों की भीड़ भी अच्छी-खासी हो जाती है। दिल्ली में इस दिन अनेक प्रकार के संगीत का आयोजन किया जाता है।

हम सभी लोग भलीभांति जानते ही हैं कि आज का युग संचार और सूचना माध्यमों का युग है। अनेक प्रकार के मनोरंजन आदि के कार्यक्रम वैसे तो पूरे साल्ल प्रसारित किये जाते रहते हैं। किन्तु इस दिन को देखते हुए टी-वीचैनल भी अनेक महत्वपूर्ण तैयारियां करते हैं और हास्य व्यंग्य आदि से संबद्ध अनेक नये और अनूठे कार्यक्रम प्रसारित प्रदर्शित करते हैं।

Happy New Year Message in Hindi

Happy New Year Shayari

Happy New Year Shayari Images

Love Shayari in Hindi

Gurpurab Essay in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *