Murkh Mitra Story in Hindi मूर्ख मित्र से बुद्धिमान शत्रु अच्छा कहानी

Know more about Murkh Mitra Story in Hindi. मूर्ख मित्र से बुद्धिमान शत्रु अच्छा कहानी। कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मूर्ख मित्र से बुद्धिमान शत्रु अच्छा कहानी हिंदी में।

hindiinhindi Murkh Mitra Story in Hindi

Murkh Mitra Story in Hindi

मूर्ख मित्र का साथ विपत्ति का कारण बन जाता है जबकि बुद्धिमान शत्रु विपत्ति के क्षणों में काम आता है। इसीलिए बुद्धिमान व्यक्ति का साथ होने पर नरक भी सुखदायी होता है। लेकिन मूर्ख व्यक्ति का साथ स्वर्ग में भी दु:खमय होता है। इस तथ्य को निम्न कहानी पुष्ट करती है।

किसी गांव में तीन व्यापारी मित्र रहते थे। एक बार वे तीनों व्यापार करने के लिए इकट्टे ही चल पड़े। उन्होंने अपना सारा धन एक ही मित्र को सौंप दिया। वह मित्र मूर्ख था। कुछ समय बाद उनकी यात्रा समुद्री जहाज से आरम्भ हुई। कुछ दूरी तय करने पर उसी समुद्री जहाज में दूसरे स्थान से कुछ व्यक्ति सवार हुए। इन व्यक्तियों में एक धनी व्यापारी भी सवार हुआ। वह व्यापारी उन तीनों व्यापारी मित्रों का शत्रु था। अब जहाज पुनः आगे के लिए चल पड़ा। कुछ दूरी तय करने के बाद समुद्री डाकुओं ने जहाज पर आक्रमण कर दिया और यात्रियों से लूट-पाट करने लगे।

उन्होंने सभी यात्रियों से अपना-अपना धन उन्हें दे देने के लिए कहा अन्यथा वे जान से मारने की धमकी देने लगे। उस मूर्ख मित्र ने जिसके पास तीनों का धन था धन देने से स्पष्ट इनकार कर दिया। इससे उन मित्रों की जान संकट में पड़ गयी। उनके शत्रु ने सोचा कि यदि मैं इस संकट में अपना धन डाकुओं को दे दें तो इनका जीवन बच जाएगा। उसने अपना सारा धन तुरन्त ही डाकुओं को सौंप दिया। इस प्रकार उसने अपनी उन व्यापारी शत्रुओं की जान बचा ली। डाकू संतुष्ट होकर वापस चले गए। उन व्यापारी मित्रों ने उस शत्रु की प्रशंसा की और अब उससे मित्रता कर ली पर उस मूर्ख मित्र को वे भला-बुरा कह कर कोसने लगे। मूर्ख मित्र के कारण उनके जीवन के लिए संकट पैदा हो गया था, लेकिन शत्रु ने उनकी जान बचा ली।

More Hindi Topics

Essay on friendship in Hindi

Romantic Shayari in Hindi

Essay on books in Hindi

How I Spent My Summer Vacation Letter in Hindi

Birthday Invitation Letter to Friend in Hindi

Invitation letter to the friend for summer vacation in Hindi

Thank you for reading. Don’t forget to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *