Essay on Kerala in Hindi – केरल पर निबंध

Learn an essay on Kerala in Hindi language. केरल पर निबंध Read Kerala essay in Hindi language. कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए केरल पर निबंध। Essay on Kerala in Hindi for students. Learn an essay on Kerala in Hindi to score well in your exams.

hindiinhindi Essay on Kerala in Hindi

केरल पर निबंध – Essay on Kerala in Hindi 400 words

केरल भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा एक खूबसूरत राज्य है। अपनी भाषा, संस्कृति और खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाले राज्यों में केरल का खास स्थान है। तमिलनाडु और कर्नाटक इसके पड़ोसी राज्य हैं। यहाँ के समुद्र तट, पाम के पेड़ों से घिरे बैकवॉटर्स, हरे-भरे ट्रॉपिकल जंगल, ऐतिहासिक इमारतें और चमकते-दमकते त्योहार सभी मिलकर केरल को अद्भुत बनाते हैं। यह आधुनिक राज्य अब देशी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बन चुका है। आजकल केरल में बैकवॉटर टूरिज्म का चावं तेज़ी से बढ़ रहा है। केरल में आप क्रूज़ में बैठकर मस्त सफर का मज़ा ले सकते हैं। कोट्टायम, एल्लेप्पी, कुमाराकोम, कत्तानद और कोल्लम से गुजरते हुए खूबसूरत केरल को निहारना अलग ही मज़ा देता है। बैकवॉटर्स में हाउसबोटिंग अब बहुत लोकप्रिय हो चुकी है। हालाँकि पारंपरिक नौका विहार आज भी केरल की पहचान है।

इसके अलावा वॉटर स्पोर्ट्स के लिहाज से भी केरल एक शानदार राज्य है। यहाँ वॉटरफ्रंट पार्क में फ्लोटिंग ब्रिज के आनंद को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। तिरुअनंतपुरम से केवल 6 किलोमीटर दूर केनोई राइड्स के लिए जानी जाती है। केट्टुवेलम में रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का मज़ा एक साथ उठाया जा सकता है। यहाँ के भोजन और संगीत का अपना ही लुत्फ है। अक्कुलम झील में क्रूज़ यात्रा का मजा ही कुछ और है। पास में बने बच्चों के पार्क में बच्चों को भी भरपूर मस्ती का अवसर मिलता है। कोल्लम से अलअप्पुजा तक बैकवॉटर टूर केरल में सबसे लंबी क्रूज़ यात्रा है। कोल्लम में काजू की खेती होती है। पहले इसे किवलोंन नाम से जाना जाता था। किसी समय यह बड़ा व्यापारिक केंद्र हुआ करता था। यहाँ इब्नबतूता और मार्को पोलो जैसे यात्री भी आए थे। कोल्लम के पास ही थंगस्सेरी फोर्ट है। इस किले की खूबसूरती देखते ही बनती है। 16वीं शताब्दी के इस किले को पुर्तगालियों ने बनवाया था। यह 20 फीट ऊँचा है। यहाँ तीन किलोमीटर लंबा समुद्र तट और शानदार लाइट हाउस आज भी सैलानियों को आश्चर्यचकित कर देता है। यहाँ का सेंट जोसेफ चर्च भी बहुत मशहूर है।

इसके अलावा मून्नार, नेल्लियांपति, पोन्मुटि आदि पहाड़ी क्षेत्र, वर्कला, चेरायि आदि समुद्र तट, पेरियार, इविकुल्लम आदि वन्य पशु केंद्र, कोट्टायम, एरणाकुलम जैसे झील वाले क्षेत्र केरल में सैलानियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र हैं। उत्सवों और मेलों के लिए मशहूर केरल का सबसे बड़ा त्योहार ओणम है।

Essay on Rivers of India in Hindi

Essay on Shimla in Hindi

Essay on Himachal Pradesh in Hindi

Essay on Goa in Hindi

Letter on Tree Plantation in Hindi

Essay on Gold in Hindi

Thank you for reading. Leave a feedback on essay on Kerala in Hindi.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *