Information about Godavari River in Hindi

Read about Godavari River in Hindi. गोदावरी नदी की जानकारी हिंदी में। Information Godavari River in Hindi language. कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गोदावरी नदी की जानकारी हिंदी में। History of Godavari River in Hindi for students. Learn more about the History of Godavari River in Hindi to score well in your exams.

Godavari River in Hindi

Godavari River in Hindi

हमारे देश में छोटी-बड़ी कई नदियाँ बहती हैं, जो भारत की भौगोलिक और आर्थिक संरचना में महत्त्वपूर्ण योगदान देती हैं। गोदावरी भारत की दूसरी सबसे बड़ी और दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी है। गोदावरी का अर्थ ही सबसे लंबी नदी है। इसे वृद्ध गंगा या दक्षिण गंगा भी कहते हैं। यह नासिक के त्रिम्बक् पर्वत से निकल मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र कर्नाटक, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश होती हुई बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। हालाँकि इसका उदगम स्थल अरब सागर से महज 80 किलोमीटर दूर है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले यह करीब 1450 किलोमीटर लंबी यात्रा करती है। त्रिम्बक पर्वत से निकल और बंगाल की खाड़ी में जा मिलने से पहले यह सात नदियों में बँट जाती है। इन सात नदियों में से हर एक का नाम सात ऋषियों के नाम पर रखा गया है। ये ऋषि कश्यप, अत्रि, गौतम, भारद्वाज, विश्वामित्र, जमदग्नि और वशिष्ठ हैं। प्राणहिता, इंद्रावती, मंजिरा आदि गोदावरी की सहायक नदियाँ हैं। इसके किनारे नागपुर, औरंगाबाद, निजामाबाद जैसे महत्त्वपूर्ण शहर बसे हैं।

हमारे देश की दूसरी नदियों की तरह ही गोदावरी भी बहुत पवित्र मानी जाती है। शाब्दिक अर्थ निकाला जाए तो गोदावरी को गाय प्रदान करने वाली कहा जा सकता है, जैसे कि गो यानी गाय और दा यानी देने वाली होता है। हमारी पौराणिक कथाओं में भी गोदावरी का इस रूप में वर्णन किया गया है। इसके किनारे बहुत-से तीर्थस्थल हैं। त्र्यंबकेश्वर, पंचवटी, नांदेड, नासिक और भद्रचलम उनमें प्रमुख हैं। गोदावरी के तट पर बने कॉरिंगा मैंग्रोव जंगल देश के दूसरे सबसे बड़े मैंग्रोव हैं। इसका एक भाग कॉरिंगा वन्य जीव अभयारण्य घोषित किया गया है। यहां रेंगने वाले जंतुओं की कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यह अभयारण्य विविध प्रकार की मछलियों के आवास के तौर पर भी जाना जाता है। इन जंगलों से यहाँ बसे गाँवों की समुद्री तूफानों और समुद्र की खतरनाक ऊँची लहरों से भी रक्षा होती है। इसके अतिरिक्त, कृष्णा-गोदावरी में ‘बेसिन ओलिव रिडले टर्टल’ नामक प्रजाति भी रहती है, जिसका अस्तित्व अब खतरे में पड़ चुका है। देश की अन्य नदियों की तरह ही गोदावरी भी प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है। हमने अपने देश की नदियों को गंदे नालों में बदल दिया है। सरकार नदियों की सफाई करवाने में जुटी है, लेकिन इस काम में हम सभी को अपना योगदान देना होगा। हमें अपनी ओर से उन्हें गंदा न करने का संकल्प लेना चाहिए।

More essay in Hindi

Essay on River in Hindi

Essay on Rivers of India in Hindi

Brahmaputra River in Hindi

Essay on water pollution in Hindi

Mere Sapno Ka Bharat essay in Hindi

Thank you for reading the history of Godavari River in Hindi language. Give your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *